ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 7 फरवरी।
(प्रकाश जैन)
हुक्म संघ के नवम पट्टधर,युग निर्माता, परमागम रहस्य ज्ञाता परम पूज्य आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलालजी म.सा.एवं बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म.सा.के पावन सानिध्य में उदासर में नवदीक्षित श्री रामाशीष मुनि जी म.सा. की बड़ी दीक्षा प्रवचन के दौरान सम्पन्न हुई।
अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा ने बताया कि नवदीक्षित संत श्री रामाशीष मुनि जी म.सा के सांसारिक परिजन कांठेड़ परिवार ब्यावर के नीतादेवी प्रेमचंदकांठेड ब्यावर, महावीर मैना देवी कांठेड़ केलवा राजसमंद का साधुमार्गी जैन श्रावक समिति उदासर बीकानेर एवं समाजसेवी श्रीवल्लभ जी सुमित कोचर जयनारायण व्यास कालोनी बीकानेर द्वारा शानदार आत्मीय स्वागत बहुमान अभिनंदन किया गया।
प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन फोटो जर्नलिस्ट जयपुर ब्यावर

