मन की बात दादा के साथ भक्ति संध्या कल, एक शाम श्री पार्श्व भैरव के नाम में जिले के ख्याति प्राप्त गायक देंगे अपनी प्रस्तुतियां

मन की बात दादा के साथ भक्ति संध्या कल, एक शाम श्री पार्श्व भैरव के नाम में जिले के ख्याति प्राप्त गायक देंगे अपनी प्रस्तुतियां

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 7 फरवरी।
(आशीष जैन)

एक शाम श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव के नाम रविवार शाम को नगर के मुणोत कॉलोनी स्थित श्री सुमतिनाथ जैन मंदिर में होगी। जहां लगातार 03 घंटे तक भक्ति की बयार बहेगी। भैरव भक्त श्रद्धालु भजनों की सरिता से श्री भैरव देव को रिझायेंगे।


श्री नाकोड़ा तीर्थ से जुड़े समाज सेवी प्रकाश जैन ने बताया कि श्री पार्श्व भैरव भक्त परिवार के तत्वाधान में आयोजित रविवार रात नगर के श्री सुमतिनाथ जैन मंदिर में एक शाम श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव नाम भक्ति संध्या आयोजित की जोरो शोरो से तैयारिया जारी है। मंदिर परिसर की विशेष साज सज्जा एवम मंदिर में विराजमान मूल नायक भगवान की विशेष आंगी सजाई जायेगी।


उल्लेखनीय रहे कि संस्था द्वारा नगर में हर माह पहले रविवार को मन की
बात दादा के साथ भक्ति संध्या की अभिनव पहल की गई है। जिसकी सकल जैन समाज द्वारा व्यापक सराहना की जा रही है। संस्था के तत्वाधान में आयोजित इस भक्ति संध्या का आगाज सामूहिक नवकार महामंत्र के जाप से होगा।
भक्ति संध्या में दादा के सभी भक्त एक साथ मिलकर श्री पार्श्व भैरव दादा को रिझायेंगे। भजन संध्या के समापन पर श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ एवम श्री नाकोड़ा भेरवदेव की सामूहिक आरती एवम मंगल दीवो भी किया जायेगा।
संस्था के आयोजको ने नगर के धर्म प्राण श्रद्धालुओं से भक्ति संध्या में हिस्सा लेने का अनुरोध किया है।
प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन,फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर

Chhattisgarh