जीवन दायिनी वृक्ष” पर जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ (नाज) ने दिया सृजनात्मक संदेश

जीवन दायिनी वृक्ष” पर जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ (नाज) ने दिया सृजनात्मक संदेश

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 8 फरवरी।
(प्रकाश जैन)
भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के ध्येय से “जीवन दायिनी वृक्ष” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय पोस्टर प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ (नाज) में हुआ।


नन्हे नौनिहालों सहित विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता व कलात्मक प्रतिभा से वृक्षों के मनोहारी चित्र उकेरे एवम उनकी महता पर प्रभावी निबंध लेखन किया। जिसने प्रकृति के प्रति उनकी संवेदनशील सोच को उजागर किया।


सेंदड़ा रोड स्थित विद्यालय परिसर में समारोह का विधिवत आगाज वर्धमान शिक्षण संस्थान के मंत्री डाँ नरेंद्र पारख,नाज की प्रधानाचार्या डॉ. निवेदिता पाठक, इंटेक के कन्वीनर रामप्रसाद कुमावत,को-कन्वीनर श्याम सुंदर शर्म ने माँ शारदा की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया।


20 से ज्यादा विद्यालयों के 200 से ज्यादा प्रतिभावान बच्चों ने लिया हिस्सा
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में ब्यावर जिले के 20 से ज्यादा विद्यालयों के 200 से अधिक प्रतिभावान विद्यार्थियों ने उत्साह व उमंग से हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी उत्कृष्ट कलाकृतियों ने न केवल वृक्षों की जीवनदायिनी भूमिका को रेखांकित किया,बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक संदेश का भी अलख जगाया।


शिक्षको का किया सम्मान
इस अवसर पर श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ द्वारा सभी अतिथियों का तिलक एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इंटेक द्वारा सभी सहभागी शिक्षकों को स्वर्ण पदक से नवाजा गया साथ ही उनके योगदान की सराहना की गई।


वर्धमान शिक्षण संस्थान के सचिव डाँ नरेंद्र पारख ने विद्यार्थियों की होंसला अफजाई करते हुए भविष्य में भी रचनात्मक मंच उपलब्ध कराने की घोषणा की। जिससे उनकी प्रतिभा को और ज्यादा निखारा जा सके।


नाज की प्रधानाचार्या डॉ. निवेदिता पाठक ने आयोजन की शानदार कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं इंटेक के पदाधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया साथ ही विद्यालय प्रांगण में पुनः ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।


कार्यक्रम में नगर परिषद के पूर्व सभापति डॉ मुकेश मौर्य,नगर परिषद आयुक्त आसींद विकास कुमावत यू.सी. जैन,रमेश यादव उत्तम भंडारी, कृष्णकांत सिंगल, नरेश साहू,डॉ. कुनाल तोलानी,हरदीप सिंह दुआ, अशोक कोठारी, पुष्पेंद्र कुमावत, एस.एन. अग्रवाल, गोपाल डाणी, अनिल शर्मा,डॉ. एम.एल. शर्मा, प्रकाश जैन, डॉ गोविंद,दीपचंद कोठरी सहित अनेक गणमान्यों ने शिरकत की।


प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर

Chhattisgarh