ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 9 फरवरी।
टू टू डोर कचरा संकरण के नाम पर नगर परिषद द्वारा बजे से बजे लगाए गए रिचार्ज को लेकर लोक कांग्रेस कमेटी ब्यावर की एक विशेष बैठक आयोजित की गई बैठक में नगर परिषद के इस निर्णय के खिलाफ घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाने का फैसला लिया गया।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक रांका ने कहा कि नगर परिषद की फैसले से आम जन में भारी रोष व्याप्त है।फैसले के संदर्भ में ब्यावर जिला कलेक्टर एवं नगर परिषद प्रशासक कमलराम मीणा को ज्ञापन देखकर अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अब तक कोई निर्णय प्रशासन द्वारा नहीं लिया गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि हस्ताक्षर अभियान के बाद भी यूजर चार्ज वापस नहीं लिया जाता है तो आगामी रणनीति के तहत उग्र आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में पूर्व विधायक माणक डाणी, प्रदेश सेवादल सचिव सोहन मेवाड़ा, सेवादल जिला अध्यक्ष विक्रम सोनी कैलाश गहलोत, अरविंद माथुर,राम यादव,मुकेश लखन,देवेंद्र काठात राजेश शर्मा राजेंद्र तुनगरिया भरत बाघमार मजीद कुरेशी,भरत वदीवाल भुवनेश शर्मा,दिनेश बेरवा,त्रिभुवन शर्मा ने अपने विचार रखें।

