जांजगीर-चांपा(अमर छत्तीसगढ) 9 फरवरी। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के कोटगढ़ क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आई है। अकलतरा-बलौदा मेन रोड पर सुबह करीब 5 बजे तीन तेज रफ्तार ट्रेलरों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि, एक ट्रेलर में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा। हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेलर में लगी भीषण आग पर काबू पाया।

