आदिवासी समाज के लोगों ने किया नगरी थाने का घेराव : दो लड़कियां गायब होने बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप

आदिवासी समाज के लोगों ने किया नगरी थाने का घेराव : दो लड़कियां गायब होने बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप

धमतरी(अमर छत्तीसगढ) 9 फरवरी । छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आदिवासी समाज के लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। आदिवासी सामाज के लोगों ने नगरी थाना का घेराव कर दिया। जिसको देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

वहीं आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। समाज के लोगों ने नगरी थाना प्रभारी पर आदिवासी नेता से गाली-गलौच, दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि, समाज की दो लड़कियां गायब है और उनकी मिसिंग रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इसी वजह से समाज के लोगों में आक्रोश बढ़ गया।

आदिवासी समाज के लोग थाना परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर कर रहे हैं। लोगों के प्रदर्शन और चक्काजाम की खबर मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और लोगों समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Chhattisgarh