बलौदाबाजार(अमर छत्तीसगढ) 9 फरवरी। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर राजस्व एवं खनिज़ की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार की देर रात अवैध रेत परिवहन करते 6 ट्रैक्टर को राजस्व की टीम ने जब्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार, सोनाखान तहसील अंतर्गत ग्राम भानपुर में राजस्व विभाग के दल द्वारा अवैध रेत परिवहन कर रहे 6 ट्रैक्टर को ज़ब्त कर थाना राजादेवरी को सुपुर्द किया गया।
कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर रेत घाटों कि कड़ी निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही जिला टास्क फ़ोर्स का भी गठन किया गया है जिसमें पुलिस, राजस्व विभाग और खनिज विभाग की एक संयुक्त टीम द्वारा औचक छापेमारी की जाती है।

