रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 9 फरवरी ।: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की रायपुर शाखा द्वारा ICAI भवन के निर्माण हेतु शिलान्यास समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
यह भवन ICAI की किसी भी शाखा को आवंटित देश के सबसे बड़े भूखंड पर निर्मित किया जा रहा है। शिलान्यास ICAI के अध्यक्ष सीए चरणजोत सिंह नंदा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय परिषद सदस्य सीए अभय छाजेड़, सीए पंकज शाह, सीए अनुज गोयल, सीए अंकुर गुप्ता, तथा CIRC के चेयरमैन सीए दिनेश कुमार अग्रवाल एवं CIRC के उपाध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

प्रस्तावित ICAI भवन चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं सीए विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अधोसंरचना केंद्र होगा। यह परियोजना विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त होगी, जिसमें उन्नत तकनीकी प्रणाली, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी लैब, स्टार्ट-अप इन्क्यूबेशन सेंटर तथा आधुनिक प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक सुविधाएँ विकसित की जाएंगी। परियोजना को 15 माह की समयावधि में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

रायपुर शाखा के अध्यक्ष सीए विकास गोलछा ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि शाखा के गठन के 45 वर्षों बाद भवन का शिलान्यास होना पूरे सीए समुदाय के लिए गर्व का विषय है।
समारोह में शाखा के प्रबंध समिति सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें उपाध्यक्ष सीए रश्मि वर्मा, सचिव सीए रवि जैन, कोषाध्यक्ष सीए संस्कार अग्रवाल, सिकासा चेयरमैन सीए ऋषिकेश यादव, महिला समिति चेयरपर्सन सीए शीतल काला, तथा GMCS एवं OTC समिति चेयरपर्सन सीए आयुषी गर्ग शामिल रहे।
शाखा द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे पूर्व अध्यक्षों, सदस्यों, सीए विद्यार्थियों, व्यापार एवं उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों, आयकर एसोसिएशन तथा जीएसटी बार एसोसिएशन का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया गया।

