चौविहार संथारा गतिमान

चौविहार संथारा गतिमान

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 9 फरवरी। 7 फरवरी को सुबह लगभग 8:15 बजे, सत्यम विहार, राजनांदगांव निवासी धर्मनिष्ठ सुश्राविका, वरिष्ठ स्वाध्यायी, श्रीमती चंदनबाला जैन को पारिवारिक जनों के निवेदन पर और सामाजिक जनों की उपस्थति में, आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलाल जी म सा, उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म सा, की आज्ञानुवर्ती शासन दीपिका श्री प्रमिला श्री जी म सा द्वारा चोविहार संथारे का प्रत्याख्यान कराया गया।
पंच परमेष्ठि से प्रार्थना है कि वे समाधि में रहे और शीघ्र ही अपने चरम लक्ष्य को प्राप्त करें।

Chhattisgarh