रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 8 फरवरी ।- महामंत्र नवकार जिसमें ही है आस्था, विश्वास और शक्ति का वास, जिसमें समाहित सारा संसार, जिससे होती है शुभ शुरुवात, मिटता कर्मों का अंधकार, मिलता मोक्ष का प्रकाश, ऐसे मंत्र के सुमिरन मात्र से होता भवसागर पार। ऐसे जैन धर्म के सभी आमनाओं में एकरुपेण मान्य शाश्वत महामंत्र नवकार के 9 पदों का सामुहिक जाप सकल जैन समाज द्वारा दिनांक 8 फरवरी 2026, रविवार को प्रातः 9 से 9:48 बजे तक रायपुर नवकार जाप ग्रुप व श्री समरथ जैन श्रावक संघ द्वारा रायपुर, पचपेड़ी नाका स्थित समरथ जैन भवन में आयोजित 26 वें नवकार जाप आयोजन में किया गया।

जिसमें 260 से भी अधिक श्रावक-श्राविकाओं ने सहभागिता की विशेष जाप में बच्चों की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही। जाप के समापन पर श्री समरथ श्रावक संघ व समरथ महिला मंडल का बहुमान किया गया।

जाप में विशेष रूप से आशीष जैन, अभय दुग्गड, वीरेंद्र डागा, राजेंद्र पारख, दीपक कवाड, जैकी संचेती, उदयराज पारख, कमलेश ललवानी, समरथ संघ से धनराज गोलछा, संतोष चोपड़ा, संजय गोलछा, उत्तम गोलछा के साथ ही महिला मंडल उपस्थित रही।

