राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 8 फरवरी।
आज दिनाँक 8 फरवरी को सुबह लगभग 8:30 बजे, सत्यम विहार, राजनांदगांव निवासी धर्मनिष्ठ सुश्राविका, वरिष्ठ स्वाध्यायी, श्रीमती चंदनबाला जैन का संथारा सीज गया है।
आपको पारिवारिक जनों के निवेदन पर और सामाजिक जनों की उपस्थति में, आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलाल जी म सा, उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म सा, की आज्ञानुवर्ती शासन दीपिका श्री प्रमिला श्री जी म सा द्वारा चोविहार संथारे का प्रत्याख्यान कल दिनांक 7 फरवरी को 8.15 बजे कराया गया था।
बैकुंठियात्राआज 11.30 को निवास स्थान सत्यम विहार एन 5से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान होगा।
लुनिया एवम छाजेड़ परिवार, दुर्ग, राजनांदगाँव।

