आधार कार्ड की बाध्यता के चलते मासूम हुआ अचेत, अस्पताल में हुआ हंगामा

आधार कार्ड की बाध्यता के चलते मासूम हुआ अचेत, अस्पताल में हुआ हंगामा

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 9 फरवरी।
(प्रकाश जैन)
ब्यावर के सबसे बड़े अस्पताल अमृत कौर मे एक मासूम आधार कार्ड की अनिवार्यता के चलते अचेत हो गया।
एक पिता अपने पुत्र को गिरकर घायल होने पर इलाज कराने अमृत कौर अस्पताल लेकर पहुंचा।उपचार हेतु पर्ची कटवाने पर आधार कार्ड नहीं होने पर अस्पताल कर्मियों ने बिना पर्ची काटे रवाना कर दिया।वहां से निकलने के बाद परेशान पिता एवम भारी भीड़ के चलते बच्चा अचानक अचेत होकर गिर गया।


यह वाक्या देखकर वहां मौजूद लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर संवेदन हीनता का आरोप लगाते हुए भारी विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया।
स्थिति बिगड़ते देख अस्पताल प्रशासन प्रबंधन ने हस्तक्षेप आनन फानन मे इमरजेंसी में स्लिप काटकर मासूम बच्चे को उपचार के लिए भर्ती किया। इस घटना के बाद आधार कार्ड की अनिवार्यता को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे है।


प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन फोटो जर्नलिस्ट
ब्यावर जयपुर

Chhattisgarh