ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 9 फरवरी।
(प्रकाश जैन)
ट्रक में बना रखे एक गुप्त खांचे से डोडा बुरा बरामद कर नशे के खिलाफ ब्यावर सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
ब्यावर जिला पुलिस मुखिया रतन सिंह ने बताया कि अपराध शाखा मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत एएसपी भूपेंद्र शर्मा एवम सिटी सीओ राजेश कसाना के निर्देशन में सदर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक ट्रक से 454 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद कर डोडा तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को भी जब्त कर लिया है। साथ ही ट्रक चालक चंपालाल जाट को अवैध डोडा तस्करी में गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस कैप्टन रतन सिंह ने बताया कि आरोपी ने ट्रक में विशेष खांचा बनाकर 30 प्लास्टिक कट्टों में डोडा बुरा को छिपा रखा था।
जब्त अवैध डोडा चूरे की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है। अजमेर रोड रानी बाग रिसोर्ट के समीप रविवार देर रात को एसपी रतन सिंह राठौर के निर्देश पर सदर थाने के सीआई गजराज की विशेष टीम ने इस ट्रक पर दबिश देकर कार्यवाही की।
प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन फोटो जर्नलिस्ट
ब्यावर जयपुर

