ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 10 फरवरी।
श्री अखिल भारतवर्षीय साधु मार दी शांत क्रांति जैन सेवक संघ द्वारा जैन आगम, जैन धर्म दर्शन कला एवं संस्कृति तथा जैन जीवन पद्धति के क्षेत्र में लेखन शोध में जैन सिद्धांत के प्रचार प्रसार में विशिष्ट योगदान करने वाले विद्वानों को बना डिप्टी शांति साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शांत क्रांति संघ जैन सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आई ए एस समाजसेवी राजू भूरट ने बताया कि संघ के गणाघिपति महास्थवीर प्रवर श्री शांति मुनि जी म सा की पुण्य स्मृति में ये साहित्य पुरस्कार दिया जाता है। सम्मान के तौर पर विशिष्ट विद्वान को₹100000 एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन पर सम्मानित किया जाएगा।
संघ के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र जैन एवं प्रतियोगिता संयोजक प्रकाश श्रीश्री माल ने बताया कि इस सम्मान को पाने हेतु विद्वान को संस्था की नियमावली का पालन करना अनिवार्य होगा। सम्मान हेतु प्रकाशित एवं प्रकाशित अंकित कृति चार प्रति में संस्था के प्रमुख कार्यालय में प्रेषित की जानी चाहिए।
प्रकाशित कृति 2022 से पूर्व की नहीं होनी चाहिए एवं पूर्व में किसी भी संस्था द्वारा प्रकाशित प्रति पर यह सम्मान नहीं दिया जाएगा। कृति मौलिक रूप से पूर्व में प्रकाशित नहीं होने का प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा
श्री भूरट ने बताया कि कृति का विशेषज्ञ विद्वानों से मूल्यांकन कराया जाएगा।विद्वान की एक कृति अथवा उनके संपूर्ण योगदान के आधार पर ही उन्हें सम्मान दिया जाएगा।

