ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ ) 10 फरवरी।
(प्रकाश जैन)
ब्यावर में ब्लॉक कांग्रेस व सेवादल के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम केंद्रीय मंत्री रहे स्व. राजेश पायलट की 81वीं जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्यावर विधान सभा प्रत्याक्षी एवम प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पारस पंच के नेतृत्व में स्व राजेश पायलट की प्रतिमा पर सामूहिक तौर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर “राजेश पायलट अमर रहे” के नारों के समूचे क्षेत्र को गूंजाते दिया साथ ही देश मे उनके दिए हुए योगदान को याद किया।

वरिष्ठ नेता पारस पंच सहित वक्ताओं ने श्री पायलट के देश हित में किए गए कार्यों व उनकी जीवनी पर व्यापक प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर परिषद द्वारा लगाए गए ₹50 स्वच्छता टैक्स (यूजर चार्ज)का पुरजोर विरोध करते हुए जिला प्रशासन से नगर परिषद द्वारा वे वजह थोपे गए यूजर चार्ज को हटाने व जांच की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन देने की घोषणा की गई।
अपने प्रिय नेता पायलट की जयंती के अवसर पर कार्यक्रताओं ने वृद्धजनों को भोजन कराकर आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक रांका,महिला कांग्रेस अध्यक्ष इशिका जैन,सोहन मेवाड़, विक्रम सोनी,श्याम शर्मा पप्पू काठात, बी आर सैन,गंगा रावत, फतेहसिंह रावत,हरिराम कडेंला, अरविन्द माथुर, हनुमान सांखला, अशोक मून्दड़ा, मुकेश जोशी, गिरधारी रावत, शैलेंद्र काठात, महेंद्र सामरिया,कमलेश बोहरा ,सुरेश साहू, भंवरलाल पलाशिया, समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन फोटो जर्नलिस्ट
ब्यावर जयपुर

