ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 10 फरवरी।
ब्यावर में जलदाय विभाग द्वारा नगर के अनेक क्षेत्रों में सघन अभियान चला कर राजस्व वसूली की जा रही है।
जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता दिनेश दुखाड़िया एवम सहदेव इंदौलिया ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की एक विशेष टीम के साथ नगर के गोपाल मोहल्ला, लाला महाराज गली,शीतला माता गली, मेम साहब गली, तेलियान मोहल्ला,गुजरान मोहल्ला, रेगरान व खटीकन मोहल्ला,कोट गली,चर्च रोड,कसाई मोहल्ला सहित अनेक क्षेत्रों में घर घर जाकर पानी के

कनेक्शन एवं बिलों की जनता से जांच की इस दौरान कई घरों में पानी कनेक्शन के दौरान अनियमितता पाए जाने पर विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं को कड़ी चेतावनी दी और सुधार नहीं करने पर कार्यवाही की बात कही।
टीम में चिमन सिंह,सोनू,नीरा पटेल, संजय अग्रवाल राहुल, राजेश शर्मा थे।

जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील ने बताया कि सभी उपभोक्ता विभागीय नियमो से कनेक्शन लेवे एवम समय पर बिलों का भुगतान करें। समय पर बिलों का भुगतान नहीं करने पर एवम अवैध कनेक्शन पाए जाने पर विभाग द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने कहा कि विभाग का डोर टू डोर अभियान निरंतर जारी रहेगा। उपभोक्ता विभाग के अधिकारियों को सहयोग प्रदान करें पानी का बिल मांगने पर दें।


