ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 11 फरवरी।
नगर परिषद द्वारा बेवजह थोपे गए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शुल्क के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यावर ने बुधवार को हस्ताक्षर अभियान का आगाज किया।
अभियान का आगाज चमन चौराहा स्थित गजानंद जी के मंदिर वार्ड नंबर 18 से सवेरे 10:30 बजे किया गया। वार्ड के निवर्तमान पार्षद भरत बाघमार की अगुवाई में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों से घर घर जाकर संपर्क कर यूजर चार्ज के विरोध में हस्ताक्षर करवाए।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक रांका,पूर्व विधायक माणक डाणी, कांग्रेस प्रवक्ता राजेंद्र तुनगरिया, पूर्व अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा, विक्रम सोनी, विजेंद्र जौली,राजू ओस्तवाल,कल्पना भटनागर ने कहा कि नगर परिषद की यह वसूली आम जनता पर अतिरिक्त बोझ है।

जिसका कांग्रेस पूरे शहर में चरणबद्ध तरीके से विरोध करेगी। अभियान आने वाले दिनों में अन्य वार्डों में भी सतत जारी रहेगा। इस मौके पर डॉ अरविंद माथुर, नि०पार्षद रामनिवास सेन, राजेश शर्मा, अजय स्वामी, घनश्याम फुलवारी, चिराग शर्मा, राम यादव, मनीष सांखला, चंद्रशेखर शर्मा, नारायण मेहड़ा,
बाबूलाल पंवार,धर्मेंद्र बारिया,सोमदेव साहू,अशोक पंडित, चेतन भट्ट,रामस्वरूप डागर,सुरेश साहू
संदीप सांखला, वृत्तंज्य आर्य, घनश्याम बारोलिया, रामा माहेश्वरी, कान्हा पंवार, हरीश बुनकर आदि ने डोर टू डोर कचरा संग्रहण के विरोध में भाग लिया।

