राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 11 फरवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिल्ली में आयोजित जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के पश्चात राजनांदगांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव, खैरागढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर एवं बालोद जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी वापसी से पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पहुँचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान सभी नेताओं ने राष्ट्रनिर्माण में गांधी जी के योगदान को स्मरण करते हुए सत्य, अहिंसा, सामाजिक समरसता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु सतत कार्य करने का संकल्प लिया।
दिल्ली में आयोजित बैठक में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा महासचिव के.सी. वेणुगोपाल सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने, जनसंवाद को प्रभावी बनाने तथा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में कांग्रेस की भूमिका को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
बैठक में संगठनात्मक अनुशासन, वैचारिक स्पष्टता, जनआंदोलन की रणनीति तथा जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने पर गंभीर चर्चा हुई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से प्राप्त दिशा-निर्देश संगठन को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और गांधीवादी मूल्यों को आधार बनाकर जिले में संगठन को और अधिक सक्रिय, संगठित तथा जनसमस

