ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 11 फरवरी।
सूरजपोल गेट बाहर स्थित बांकेबिहारी मन्दिर में कल शुक्रवार को विजया एकादशी महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जायेगा।
बांकेबिहारी मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष माणक ड़ाणी ने बताया कि शुक्रवार को एकादशी पर्व पर प्रातः 9.00 बजे श्यामा श्याम प्रेमी के मनोरथ से वैदिक मंत्रोच्चार द्वार सिद्ध ध्वजा को मन्दिर शिखर पर चढ़ाया जायेगा।
दोपहर 3.30 बजे से रमेशकुमार अनिलकुमार भराडिया एवं बीना-राजेश झंवर के सौजन्य से आयोजित भजनोत्सव में हरीनाम संकीर्तन प्रमुख विजय तंवर,डॉ दुर्गेश माली,वीणा सोनी,संतोष सोनी,सुरेश शर्मा एवं अन्य नवोदित भजन गायक कलाकारों द्वारा फाग धमाल एवं भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी।

ठाकुरजी के गर्भगृह में पण्डित जितेंद्र दाधिच द्वारा नयनाभिराम श्रृंगार किया जायेगा। मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने बताया कि ब्यावर शहर का प्रथम फाग महोत्सव बांकेबिहारी मन्दिर में ही आयोजित किया गया था तब से कई दशको से लगातार शहर का सबसे विशाल एवं भव्य फाग महोत्सव बाँकेबिहारी मंदिर में होली दहन के अगले दिन रंगोत्सव पर आयोजित किया जाता है,इस बार फाल्गुन माह में मन्दिर परिसर लगातार 3 फाग महोत्सव आयोजित किये जायेंगे।


