जैनाचार्य सुदर्शन लाल जी महाराज का होली चातुर्मास धनोप होगा, मसूदा में चातुर्मास करवाने में जुटा जैन समाज

जैनाचार्य सुदर्शन लाल जी महाराज का होली चातुर्मास धनोप होगा, मसूदा में चातुर्मास करवाने में जुटा जैन समाज

मसूदा (अमर छत्तीसगढ) 11 फरवरी।
श्री पन्ना सोहन गुरु संघ के जैनाचार्य
श्री सुदर्शन लाल जी महाराज का होली चातुर्मास विजयनगर के समीप धनोप गांव मे होगा।
संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष यूवा समाज सेवी हुक्मी चंद खटोड़ ने बताया कि श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ,धनोप का एक विशेष प्रतिनिधि मंडल जैनाचार्य प्रवर श्री सुदर्शन लाल जी म. सा. की सेवा में होली चातुर्मास की विनती लेकर उपस्थित हुआ। जैना चार्य प्रवर ने सुखे समाधि भाव से होली चातुर्मास पर धनोप में विराजने की अपनी स्वीकृति प्रदान की। गुरु भगवान की होली चातुर्मास की घोषणा से धनोप सहित आस पास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है।


होली चातुर्मास के पावन अवसर पर आचार्य प्रवर आदि ठाणा तथा महासती श्री संयमलता जी म. सा. आदि ठाणा धनोप भी पहुंचेंगे।


श्री खटोड़ ने बताया कि वर्ष 2026 चातुर्मास की स्वीकृति से संबंधित विशेष कार्यक्रम 08 मार्च 2026 को धनोप में आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश भर से सैकडों श्रद्धालु हिस्सा लेंगे.


महामांगलिक कल
जैनाचार्य प्रवर के अंतेवासी
सुश्रावक हंसराज खटोड़ ने बताया कि आगम मर्मज्ञ पूज्य गुरुदेव के मुखारविंद से कल गुरुवार को सवेरे 10.15 बजे सरवाड़ के समीप गोयला गांव में महा मांगलिक होगा।


उल्लेखनीय रहे कि पूज्य गुरु भगवन विगत ढाई वर्ष से कृष्ण पक्ष की दशमी को तेला अठम तप कर रहे हैं। तप की पूर्णाहुति पर जैनाचार्य प्रवर महा मांगलिक फरमाते है।


मसूदा चातुर्मास की विनती लेकर जायेगा संघ का विशेष दल
मसूदा संघ अध्यक्ष गजराज नाहर ने बताया कि जैनाचार्य प्रवर के आगामी वर्षा कालीन चातुर्मास की विनती को लेकर एक विशेष दल08 मार्च को पूज्य गुरु भगवन पन्ना गुरु सोहन गुरु की जय जयकारों के बीच धनोप रवाना होगा।


जहां धर्म सभा में संघ के वरिष्ठ सुश्रावक अध्यक्ष गजराज नाहर, मंत्री पारस मल गांग पुखराज बुरड़, राकेश बुरड ,प्रकाश चंद चोरडीया सहित श्रावक गण पूज्य गुरुदेव को मसूदा चातुर्मास करने की पुरजोर आग्रह करेंगे

Chhattisgarh