हाट बाजार की 14 दुकानो पर निगम ने जड़ा ताला

हाट बाजार की 14 दुकानो पर निगम ने जड़ा ताला

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 12 फरवरी। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर सत प्रतिशत राजस्व वसूली के लिए नगर निगम राजस्व वसूली में कडाई बरत रही है।

जिसके लिए जहॉ दुकानो की बकाया प्रीमियम तथा दुकान किराया पर संबंधित को नोटिस जारी कर सीलबंदी की कार्यवाही कर रही है, वही सम्पत्तिकर, जलकर, समेकितकर के बडे बकायादारों को भी नोटिस जारी कर भुगतान नही करने की स्थिति में नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही की जायेगी।

कार्यवाही की कडी में आज हाट बाजार व्यवसायिक परिसर के प्रथम तल की 14 दुकाने जिनकी बकाया प्रीमियम को देखते हुए सील करने की कार्यवाही की गयी।

दुकानदारो एवं प्रथम तल के 6 दुकानदारो ने प्रीमियम जमा किया तथा शेष 14 दुकानदारो ने राशि जमा नही की, जिन्हे प्रीमियम जमा नही करने पर नोटिस जारी की गयी।

बार बार नोटिस प्रेषित किये जाने के उपरांत भी बकाया प्रीमियम राशि जमा नही करने पर आज राजस्व अधिकारी श्री तिवारी सहित राजस्व निरीक्षक श्री हितेश ठाकुर एवं राजस्व उप निरीक्षक श्री राजकुमार बंजारे व निगम का राजस्व अमला उपरोक्त 14 दुकाने सील करने की कडी में ताला जडने की कार्यवाही किये।


राजस्व वसूली के संबंध में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि शासन लक्ष्य के विरूद्ध सत प्रतिशत राजस्व वसूली किया जाना है, वसूली के लिये करदाताओं को करो का भुगतान करने अपील की जा रही है, बडे बकायादारों को नोटिस दिया जा रहा है।

उन्होंने करदाताओं से कहा कि, अपने बकाया कर एवं किराये की राशि का भुगतान समय पर कर अधिभार एवं निगम की कार्यवाही से बचे। अन्यथा दुकानदारो की दुकाने सील करने तथा संपत्तिकर, जलकर, समेकितकर के बड़े बकायादारो का नल कनेक्शन काटने एवं कुर्की की कार्यवाही की जावेगी।

Chhattisgarh