अन्नदाता का मान ही भाजपा सरकार की पहचान – ऋषिदेव चौधरी

अन्नदाता का मान ही भाजपा सरकार की पहचान – ऋषिदेव चौधरी

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 13 फरवरी।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बीते दिनों हुए मंत्रि परिषद की बैठक में राज्य के किसानों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय की प्रसंशा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री ऋषिदेव चौधरी ने कहा कि अन्नदाताओं का मान ही भाजपा सरकार की पहचान है और हर कीमत पर हर स्तर पर भाजपा किसानों के हित में निर्णय ले रही है ।


ऋषिदेव चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पूर्व एकमुश्त प्रदान करने का निर्णय प्रदेश की विष्णुदेव सरकार ने लिया जिसका स्वागत होना चाहिए । इस निर्णय के तहत लगभग ₹10,000 करोड़ की राशि 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में सीधे हस्तांतरित की जाएगी।

ऋषिदेव चौधरी ने आगे कहा कि प्रदेश के अन्नदाता भाइयों-बहनों की मुस्कान ही भाजपा सरकार की सबसे बड़ी पूँजी है । सरकार केवल धान की खरीदी नहीं करती, बल्कि किसानों के परिश्रम का उचित मूल्य सुनिश्चित करना और उनके सम्मान की रक्षा करना अपना दायित्व मानती है।

Chhattisgarh