ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 14 फरवरी।
श्री नानक प्राज्ञ संघ के वरिष्ठ संत प्रवर विद्वान श्री धैर्य मुनि जी म सा का होली चातुर्मास भिनाय कस्बे में होगा। संत प्रवर धैर्य मुनि के साथ सहयोगी संत धीरज मुनि सा भी भिनाय पधारेंगे।
इस आशय की घोषणा स्वयं संत प्रवर धैर्य मुनि सा ने भिनाय जैन समाज के पुरजोर आग्रह को मान देते हुए आगुचा में की।
संघ के वीर पिता संपतराजलोढ़ा संघ संरक्षक मेहता संघ कार्याध्यक्ष भागचंद कावड़िया, मंत्री नेमीचंद लोढ़ा सहित संघ प्रमुखों का एक विशेष दल पूज्य गुरुदेव से मिला एवम संत मंडल सहित भिनाय पघारने एवम होली चातुर्मास करने का विनम्र आग्रह किया।
गुरु भगवन ने संघ की विनती को झोली में लेकर सहजता से सभी आगारो को रखते हुए होली पर आने की स्वीकृति प्रदान की। संत प्रवर की भिनाय पधारने एवम होली चातुर्मास की घोषणा से भिनाय सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
ब्यावर से जाएगा विशेष जत्था
श्री नानक प्रज्ञा संघ ब्यावर के अध्यक्ष संपतराज नाहटा एवं
महामंत्री अन्नराज तातेड ने बताया कि होली चातुर्मास पर ब्यावर संघ से एक विशेष जत्था गुरु भगवन की सेवा में भिनाय जाएगा।संघ के प्रमुख श्रावक श्राविकाएं धर्म सभा में संत प्रवर धैर्य मुनि सा एवं संत मंडल को ब्यावर शहर में शेखे काल अल्प कालीन प्रवास की पुरजोर विनती करेगा।
वरिष्ठ साध्वी डॉ दर्शनलता जी का थांवला करेंगे होली चातुर्मास
संघ के वीर पुत्र सुयश हिमांशु तातेड ने बताया संघ की सबसे वरिष्ठ साध्वी रत्ना डॉ दर्शन लता जी महाराज अपनी सहयोगी साध्वियों के साथ होली चातुर्मास थांवला में करेंगे। वरिष्ठ साध्वी रत्ना के साथ साध्वी डॉ चारित्र लता जी, महासती कीर्ति लता जी साध्वी कल्प लता जी,साध्वी रझुलता जी एवम साध्वी प्राज्ञलता जी भी थांवला पधारेंगे।
संघ प्रवक्ता गौतम श्रीश्रीमाल ने बताया कि ब्यावर संघ का एक विशेष शिष्ट मंडल साध्वी श्री के श्री चरणों में थांवला जाकर ब्यावर पधारने की विनती करेगा।

