संत धैर्य मुनि का भिनाय में होगा होली चातुर्मास, होगी घोषणा आगामी वर्षावास की, देश भर से सैकड़ों श्रद्धालु पहुचेंगे

संत धैर्य मुनि का भिनाय में होगा होली चातुर्मास, होगी घोषणा आगामी वर्षावास की, देश भर से सैकड़ों श्रद्धालु पहुचेंगे

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 14 फरवरी।
(प्रकाश जैन)
श्री नानक प्राज्ञ संघ के वरिष्ठ संत प्रवर विद्वान मुनि धैर्य मुनि जी म.सा. का होली चातुर्मास भिनाय कस्बे में होगा। संत प्रवर धैर्य मुनि के साथ सहयोगी संत धीरज मुनि सा भी भिनाय पधारेंगे।
इस आशय की घोषणा स्वयं संत प्रवर धैर्य मुनि सा ने भिनाय जैन समाज के पुरजोर आग्रह को मान देते हुए आगुचा में की। संघ के वीर पिता संपतराजलोढ़ा संघ संरक्षक मेहता संघ कार्याध्यक्ष भागचंद कावड़िया, मंत्री नेमीचंद लोढ़ा सहित संघ प्रमुखों का एक विशेष दल पूज्य गुरुदेव से मिला संत मंडल के श्री चरणों में भिनाय पघारने एवम होली चातुर्मास करने का विनम्र आग्रह किया।

गुरु भगवन ने संघ की विनती को झोली में लेकर सहजता से सभी आगारो को रखते हुए होली पर आने की स्वीकृति प्रदान की। संत प्रवर की भिनाय पधारने एवम होली चातुर्मास की घोषणा से भिनाय सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।


देश भर से आयेंगे विशेष जत्थे
श्री नानक प्राज्ञ संघ ब्यावर के अध्यक्ष संपतराज नाहटा एवं
महामंत्री अन्नराज तातेड ने बताया कि होली चातुर्मास पर ब्यावर, आसींद,केकड़ी, विजयनगर,
भीलवाड़ा,मुंबई,जयपुर,संघ से विशेष संघ के जत्थे गुरु भगवन की सेवा में भिनाय आयेंगे संघ के प्रमुख श्रावक श्राविकाएं धर्म सभा में संत प्रवर धैर्य मुनि सा एवं संत मंडल को अपने अपने क्षेत्र में वर्षाकालीन वर्षवास के साथ शेखे काल अल्प कालीन प्रवास की पुरजोर विनती करेंगे।


होली चातुर्मास पर होगी वर्ष 2026 के वर्षावास की घोषणा
संघ के वीर पुत्र सुयश हिमांशु तातेड ने बताया कि संत प्रवर धैर्य मुनि सा के 2026 के वर्षावास की घोषणा होली चातुर्मास महोत्सव पर होगी।अपने आगामी वर्षावास की घोषणा स्वयं संत प्रवर एक विशेष धर्म सभा में करेंगे।उधर संघ की सबसे वरिष्ठ साध्वी रत्ना डॉ दर्शन लता जी महाराज अपनी सहयोगी साध्वियों के साथ होली चातुर्मास थांवला में करेंगे। वरिष्ठ साध्वी रत्ना के साथ साध्वी डॉ चारित्र लता जी, महासती कीर्ति लता जी साध्वी कल्प लता जी,साध्वी रझुलता जी एवम साध्वी प्राज्ञलता जी भी थांवला पधारेंगे।संघ प्रवक्ता गौतम श्रीश्रीमाल ने बताया कि ब्यावर संघ का एक विशेष शिष्ट मंडल संत प्रवर एवम साध्वी श्री से के श्री चरणों में भिनाय एवम थांवला जाकर ब्यावर पधारने की पुरजीर विनती करेगा।
आसींद चातुर्मास कर आ रहे है भिनाय, जगा रहे है अलख भगवान महावीर के संदेशों की
संघ के मीडिया प्रभारी प्रकाश जैन ने एक जानकारी में बताया कि संत प्रवर धैर्य मुनि सा अपने सहयोगी संत धीरज मुनि के साथ 2025 का यशस्वी एवम ऐतिहासिक वर्षा कालीन वर्षावास भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे में पूर्ण कर भीलवाड़ा अजमेर ब्यावर जिले के गांव गांव ढाणी ढाणी में जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर अहिंसा के अवतार श्रमण भगवान महावीर के दिव्य संदेशों एवम संघ के गुरु भगवन श्री पन्ना गुरु एवम सोहन गुरु के आदर्शो का अलख जगाते हुए जैन समाज भिनाय के पुर जोर विनती पर कस्बे में पधार रहे है।
नित्य बरसेगी जिनवाणी,होंगे विविध धार्मिक आयोजन
भिनाय संघ कार्याध्यक्ष भागचंद कावड़िया एवम मंत्री नेमीचंद लोढ़ा ने बताया की संत मंडल के संयम ग्रहण करने के बाद पहली बार कस्बे में पदार्पण होगा। जैन संतो के आगमन को लेकर भिनाय सहित आस पास के क्षेत्रों में भारी उत्साह उमंग बना हुआ है।
संघ प्रमुख संपत राज लोढ़ा एवम अध्यक्ष उत्तमचंद मेहता ने बताया कि संत मंडल का कस्बे में अल्प कालीन प्रवास होगा। प्रवास के तहत दोनों जैन संतो के मुखारविंद से नित्य प्रति जिन वाणी की बरखा बरसेगी। साथ ही विविध धार्मिक आयोजन होंगे।
अपार धन संपदा छोड़कर बने संयम पथ के पथिक
संघ के राष्ट्रीय प्रमुख संघपति ख्यातनाम समाज सेवी प्रकाश संचेती ने बताया कि संत प्रवर ने 08 माह पूर्व ही निकटवर्ती कस्बे बिजयनगर में अपार धन संपदा एवम राजसी ठाठ बाठ को त्याग कर संयम मार्ग ग्रहण किया था। वे ब्यावर में प्रदेश की शिक्षा जगत की ख्यातनाम स्कूल के डी जैन के संस्थापक रहे है। जैन साधु बनने के बाद वे निरंतर गांव गांव, ढाणी ढाणी में पैदल विहार कर सैकडों लोगों को व्यसन मुक्त बनाने में अपने सहयोगी संत के साथ जुटे हुए है।
प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन फोटो जर्नलिस्ट
ब्यावर जयपुर

Chhattisgarh