बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 14 फरवरी। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में स्व.हसन मिर्जा बेग स्मृति (यूथ कप 7 ए साइड ) हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच मेजबान बिलासपुर और जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के मध्य खेला गया ।
फाइनल मुकाबले में राजनांदगांव ने बिलासपुर को उनके होम ग्राउंड में 1 के मुक़ाबले 4 गोलों से पराजित करते हुए स्व.हसन मिर्जा बेग स्मृति (यूथ कप 7 ए साइड ) हॉकी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया । राजनांदगांव मैच के शुरुवात से विजय होने की मनसा जताते हुई मैदान में उतरी थी ।
उसी अनुरूप खिलाड़ियों ने खेल दिखाया
जिसके फलस्वरूप मैच के 7वे और 8वे ही मिनट में करण साहू और खुशाल यादव ने 1-1 मैदानी गोल करते हुए टिम को विजयी बढ़त दिलाई ,मैच के 18वे मिनट में मनीष यादव ने पुनः गोल करते हुए स्कोर 3-0 पर ला दिया ।
मेजबान बिलासपुर ने स्कोर का पीछा करते हुए खेल में बदलाव किया जिसके फ़्लस्वरूप मैच के 23वे मिनट में सफलता मिली जब उनके खिलाड़ी ने गोल किया और स्कोर 3-1 पर ला दिया ,किंतु राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने बिलासपुर को रोके रखा मैच के 28वे मिनट में राजनांदगांव को पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे मिथलेश पंड्या ने गोल में बदलकर मैच को 4-1 गोल से जीत पक्की कर स्व.हसन मिर्जा बेग स्मृति (यूथ कप 7 ए साइड ) का खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मैच एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया ।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव और हाकी बिलासपुर के अध्यक्ष रोहित बाजपेयी आयोजन सचिव इखलाक अहमद आदि उपस्थित थे ।
फाइनल का खिताब जीतने के पूर्व जिला हॉकी संघ राजनांदगांव ने नाकआउट में रायपुर को 3-2 गोल से क्वाटर फाइनल में दुर्ग को को 4-1 गोल से व सेमीफाइनल में जांजगीर को 6-2 गोल से पराजित किया था।
टीम में आदित्य मेश्राम,करन साहू,संदीप यादव, आदित्य नेताम, खुशाल यादव,मिथलेश पंड्या,मनीष यादव,अर्जुन यादव,तौफीक अहमद,सहित सुखदेव निर्मलकर (कप्तान)प्रतीक तिवारी मैनेजर तथा खेलो इंडिया के NIS कोच शकील अहमद कोच के रूप में शामिल थे!जिनके मार्गदर्शन में टिम ने सफलता प्राप्त की

