महाशिवरात्रि पर प्रतिबंध के बावजूद मटन बेचते युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

महाशिवरात्रि पर प्रतिबंध के बावजूद मटन बेचते युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ)15 फरवरी । छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिले भर में मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बसंतपुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर ली है।
प्रतिबंध के बावजूद सरेराह बेच रहा था मांस
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शासन द्वारा जारी निर्देश के तहत 15 फरवरी (रविवार) को महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी पशुगृह और मांस-मटन की दुकानों को बंद रखने का आदेश था।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में बसंतपुर पुलिस की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कमला कॉलेज रोड के पास एक युवक ठेला लगाकर मटन बेच रहा है।


मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो आरोपी मुस्तकीन कुरैशी (20 वर्ष), निवासी कसाईपारा, पुलिस को देखकर मांस छिपाने लगा। जब पुलिस ने उसे रोका और मना किया, तो वह अधिकारियों से ही उलझ गया और वाद-विवाद व झगड़ा करने पर उतारू हो गया।


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक इस्तगाशा तैयार किया। आरोपी को माननीय एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया है।

Chhattisgarh