राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 15 फरवरी। हिंदू जागरण मंच द्वारा 14 फरवरी 2026 को पुलवामा में शहीद हुए भारत माता के वीर सपूतों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन भारत माता चौक में किया गया, जहां संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा स्थल भारत माता चौक देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” तथा “जब तक सूरज चांद रहेगा, भारत माता के सपूतों का नाम रहेगा” जैसे जोशीले नारों के साथ वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की रक्षा और समाज की एकता के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सुशील लड्ढा प्रवीण शर्मा दिनेश झूलन प्रभात गुप्ता हेमलाल ढीमर राज बहादुर सिंह आशीष तिवारी मनोज गोलछा भोला यादव मौसमी शर्मा महेंद्र जांघेल हरीश भानुशाली रोहित यादव रोहित सिन्हा अभय सिंन्हा जसराज राठौर मनोज गोलछा राय साहब हरीश गांधी नीलू साहू जुगल गुप्ता महेश अग्रवाल मनोज गोलछा मनोज निर्वाणी ममता शर्मा हेमंत कश्यप रोहित तिवारी आशीष पांडे संतोष टूरहते आशीष टिंकू सोनी राकेश कालू सेन अनिल बाजपेई संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे एवं बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्त उपस्थित थे ।

