महावीर इंटरनेशनल डायमंड का स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर संपन्न, रोगियों ने उठाया लाभ

महावीर इंटरनेशनल डायमंड का स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर संपन्न, रोगियों ने उठाया लाभ


ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 16 फरवरी।
(प्रकाश जैन)
महावीर इंटरनेशनल डायमंड ब्यावर के तत्वाधान रविवार को दिहान ओस्तवाल पुत्र हेमंतओस्तवाल के जन्म दिवस के मौके पर एवं वीर महावीरभंसाली के जन्म दिवस के उपलक्ष पर महावीर गर्वित भंसाली के सहयोग से एक निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर लगाया गया।

जिसमें ब्यावर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ सी एल परिहार द्वारा 36 मरीजों को परामर्श प्रदान किया गया साथ ही वरिष्ठ सर्जन डॉ बी सी सोढ़ी द्वारा 06 मरीजों को परामर्श प्रदान किया गया।


संस्था की वीरा मंजू पंच ने बताया कि शिविर में 35 मरीजों को बी पी एवं 30 मरीजों की शुगर जांच 05 मरीजों की ईसीजी भी की गई।


शिविरों में रोगी उपचार पाकर संस्था को दुआ देते नही थकते
इस शिविर का लाभ प्राप्त करने सभी मरीजों को संस्था की ओर से बेहतर उपचार देकर संतुष्ट किया गया।संस्था द्वारा लगने वाले हर रविवार को आयोजित शिविरों में नगर सहित आस पास के क्षेत्रों से रोगी लाभ प्राप्त कर संस्था को अंतर मन से दुआ देते है। शिविर में सहयोग एवम सेवा देने वाली वीरा का संस्था चेयरमैन सुशील छाजेड़ एवं मीडिया प्रभारी ने अंकित कावड़िया ने आभार व्यक्त किया।


प्रकाश जैन, वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन, फोटो जर्नलिस्ट
ब्यावर जयपुर

Chhattisgarh