राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 16 फरवरी। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के जालबाँधा क्षेत्र के मोहंदी की जया केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएँ का गुबार दूर तक दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है।
वहीं इस पूरे मामले को लेकर घुमका थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आग कैसे लगी,इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात हैं। अब तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।

