एक सवेरा दादा के नाम में बही भक्ति की बयार झूमे श्रद्धालु, नवकार पार्श्व इकतीसा एवं भैरव चालीसा के गूंजे जयकारे

एक सवेरा दादा के नाम में बही भक्ति की बयार झूमे श्रद्धालु, नवकार पार्श्व इकतीसा एवं भैरव चालीसा के गूंजे जयकारे

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 16 फरवरी।
(प्रकाश जैन)

श्री पार्श्व भैरव मित्र मंडल के तत्वाधान में पिपलिया बाजार स्थित रांका फर्श गली में समाज सेवी अंशुल अंकुर बाफना की वाटिका में एक भोर श्री पार्श्व भैरव देव के नाम भक्ति प्रभात में श्रद्धालु भक्त श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव दादा की भक्ति में जबरदस्त झूमे। समूचा क्षेत्र नाकोड़ा के जयकारों एवम भजनों से गूंज उठा।


संस्था के दिनेश तातेड ने बताया सवेरे,08 बजे से से लगातार 02 घंटे तक आयोजित भक्ति प्रभात में नगर के ख्याति प्राप्त भजन गायक चंदू बोहरा,रत्नेश रूणीवाल व धनदीप नाहटा ने एक के बाद एक भजनो की शानदार प्रस्तुतियों से श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव देव को रिझाते हुए भक्त श्रद्धालुओ को प्रभु भक्ति में गहरे गोते लगवाये।


सामूहिक नवकार महामंत्र के उद्घोषों से हुआ आगाज,क्षेत्र हुआ नवकार मय
श्री नाकोड़ा तीर्थ से जुड़े समाज सेवी प्रकाश जैन बाफना ने बताया कि इस मौके पर भक्त श्रद्धालुओं ने एक ही आसन पर श्री पारस इकतीसा एवं श्री नाकोड़ा भैरव चालीसा का सामूहिक पाठ कर श्रद्धा समर्पण भाव व्यक्त किया।

सामूहिक पाठ के पूर्व परम भैरव भक्त धीरज खींचा ने महान चमत्कारी श्री नाकोड़ा भैरव देव के चमत्कारी मंत्रो का संगीतमय प्रस्तुति देकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया।एक भोर दादा के नाम कागज सामूहिक नवकार मंत्र के उद्घोषों से हुआ श्रद्धालुओं ने नवकार महामंत्र से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया आयोजक जितेंद्र बाफना ने सभी भैरव भक्तों को प्रभावना प्रदान कर बहुमान किया।


प्रकाश जैन, वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन, फोटो जर्नलिस्ट
ब्यावर जयपुर

Chhattisgarh