गणाघिपति शांति मुनि सा की दीक्षा जयंती मनाएंगे संयम दिवस से

गणाघिपति शांति मुनि सा की दीक्षा जयंती मनाएंगे संयम दिवस से


ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 17 फरवरी।
जैन जगत की दिव्य विभूति,संयम सुमेरु,नानेश पट्टधर ,प्रवचन प्रभाकर जैनाचार्य भगवन श्री विजयराज जी म.सा.के शिष्य संत प्रवर श्री युग प्रभ जी म.सा.के पावन सानिध्य में संघ के गणाधिपति महास्थविर संत श्री शांति मुनि सा की दीक्षा जयंती मेवाड़ी गेट, बाहर जैनाचार्य विजयराज मार्ग स्थित नवकार भवन के सेठ मेघराज कोठारी हाल में तप त्याग,धर्म ध्यान, जप जाप,साधना आराधना के साथ श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाई जाएगी।

श्री साधुमार्गी शांत क्रांति संघ के श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं सहित विभिन्न जैन घटकों के भक्त गण संयम दिवस के तहत पूज्य गुरुदेव की दीक्षा जयंती पर अपने श्रद्धा भाव समर्पण करेंगे।
गणाघिपति के जीवन दर्शन पर संत मंडल के होंगे बखान
श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन युवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री प्रकाश जैन व संघ
अध्यक्ष संपतराज ढेड़ीया ने बताया कि संत प्रवर श्री युग प्रभ जी म.सा. के साथ संत अभिनव मुनि,संत सूर्य प्रभ मुनि एवम संत जयमंथन प्रिय जी एवम श्रावक संघ महिला मंडल युवा संघ एवम विभिन्न समाजों के प्रमुख गण पूज्य गुरूदेव के जीवन दर्शन के गुणगान करेंगे।
गणाधिपति की दीक्षा जयंती पर होगी सामायिक आराधना
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईएएस समाज सेवी राजू भाई भूरट ने बताया कि संघ के गणाधिपति महास्थविर श्री शांति मुनि म सा की दीक्षा जयंती संयम दिवस के रूप में ब्यावर सहित देश भर में श्रद्धा आस्था समर्पण भावों के साथ पूरे भक्ति भावो से मनाई जाएगी।

संघ के राष्ट्रीय संरक्षक भामाशाह राजेंद्र कर्णावट के अनुसार परम पूज्य गणाघिपति श्री शांति मुनि सा के दीक्षा दिवस पर ब्यावर में संत प्रवर श्री युग प्रभ जी म.सा. के पावन सानिध्य मे श्रद्धालु श्रावक श्राविकाएं एक ही आसन पर लगातार 03 घंटे सामायिक व्रत की साधना कर पूज्य गुरु भगवन के प्रति श्रद्धा भक्ति भाव प्रकट करेंगे।

Chhattisgarh