श्री पार्श्व गौ सेवालय (गौशाला) का अंकित कांकरिया एवं रोशन सांखला ने किया भ्रमण

श्री पार्श्व गौ सेवालय (गौशाला) का अंकित कांकरिया एवं रोशन सांखला ने किया भ्रमण

नगपुरा(अमर छत्तीसगढ) 17 फरवरी। श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ नगपुरा परिसर में संचालित श्री पार्श्व गौ सेवालय (गौशाला) का अंकित कांकरिया सुमीत ज्वेलर्स रायपुर एवं रोशन सांखला ने अध्यक्ष गजराज पगारिया, ट्रस्टी पन्नालाल गोलछा, राजेन्द्र गोलछा के साथ भ्रमण किया। गौशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

गौशाला परिसर की व्यवस्था के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए अंकित कांकरिया (सुमीत ग्रुप)ने गौ सेवा प्रकल्प में अपनी सहभागिता जोड़ने का आश्वासन दिया , आपके आगमन के कुछ क्षण पूर्व आज गौशाला में नवशिशु का जन्म हुआ जिसे शुभ संकेत मानते हुए आपने स्मरणीय कार्य करने का संकल्प लिया। ट्रस्ट मंडल की ओर से आपके शुभभावनाओ की अनु‌मोदना करते हुए अभिनंदन किया ।

आगामी दिनों में तीर्थ में भक्ति का माहौल भूमिपूजन / शिलान्यास / वर्षीतप पारणा एवं प्रतिष्ठा का आनंद
-: मुहुर्त प्रदाता :-
युवाप्रतिबोधक प.पू.आ.श्रीमद् विजय वीतरागयश सूरीश्वर जी म सा
-: मंगल अशीष :-
शासनसेविका प्रवर्तिनी प पू साध्वी श्री वाचंयमा श्री जी बेन म सा
अनुष्ठान
(1) तीर्थ परिसर में तीर्थ प्रतिष्ठाचार्य श्री लब्धि विक्रम गुरुकृ‌पा प्राप्त गच्छाधिपति प.पू. आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय राजयश सूरीश्वरजी म.सा. की कलात्मक – शिल्पकला सौन्दर्ययुक्त “गुरु मंदिर” का निर्माण कराया जा रहा है। आगामी दि. 14 मार्च 2026 को गुरुमंदिर का खात मुहुर्त भूमिपूजन आयोजित है ।

(2) दिनांक 19 अप्रैल 2026 को गुरुमंदिर का शिलान्यास एवं दिनांक 20 अप्रैल 2026 को बालदीक्षिता प.पू. साध्वी श्री आज्ञायशा श्री जी म. सा. आदि का वर्षीतप पारणा होगा ।

(3) दिनांक 27 अप्रैल 2026 शासन स्थापना दिवस तीर्थ संकुल में प्रतिष्ठित श्री शाश्वता जिन – राजेन्द्रसूरी गुरुमंदिर प्रतिष्ठा का वर्षगांठ है
ध्वजारोहण उत्सव होगा।

(4)दिनाँक 28 अप्रैल एवं 29 अप्रैल 2026 को जीर्णोद्धारित श्री सिध्दचक्र जीरावला पार्श्वनाथ मंदिर प्रतिष्ठा उत्सव आयोजित है। दि. 28 अप्रैल को प्रारंम्भिक अनुष्ठान / अट्ठारह अभिषेक महापूजन / रात्रि में भक्ति तथा 29 अप्रैल 2026 को प्रातः शुभ मुहुर्त में प्रतिष्ठा विधान सम्पन्न होगा।


समस्त कार्यक्रम में तीर्थ प्रतिष्ठाचार्य,प पू गुरूदेव श्री राजयश सूरीश्वर जी म सा की आज्ञानुवर्तिनी प्रवर्तिनी प. पू साध्वी श्री वाचंयमा श्री जी बेन म.सा. की प्रशिष्या साध्वी श्री लक्ष्ययशाश्रीजी श्री, साध्वी श्रीलब्धियशाश्रीजी , साध्वी श्री आज्ञायशा श्री जी म.सा. आदि गुरु जनों की मंगलकारी निश्रा रहेगी । इस अवसर पर देशभर से श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है।

अध्यक्ष गजराज पगारिया, मैनेजिंग ट्रस्टी पुखराज दुगड़ एवं ट्रस्ट मंडल के ट्रस्टीयो ने सकल श्री संघ को पधारने का निवेदन किया है ।

Chhattisgarh