जंगल में अतिक्रमण पर एक्शन : वन विभाग ने पहाड़ के नीचे बनाए गए अवैध पंडाल और झोपड़ियों को हटाया

जंगल में अतिक्रमण पर एक्शन : वन विभाग ने पहाड़ के नीचे बनाए गए अवैध पंडाल और झोपड़ियों को हटाया

बलौदाबाजार(अमर छत्तीसगढ) 17 फरवरी। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उपवनमंडल कसडोल के सोनाखान वन परिक्षेत्र अंतर्गत कुरु पाठ मंदिर पहाड़ के नीचे बनाए गए अवैध पंडाल और झोपड़ियों को वन विभाग की टीम ने हटाया। इस कार्रवाई में डीएफओ, एसडीओ और सोनाखान रेंजर अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर मौजूद रहे।

वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान आरएफ कक्ष क्रमांक 236 स्थित कुरूपाट पहाड़ी देवस्थल के नीचे करीब 100 मीटर दूरी पर अतिक्रमणकारी के द्वारा पेड़ों की कटाई-सफाई करते हुए झोपड़ियों का निर्माण किया जाना पाया गया था। अतिक्रमण कर बनाए गए कई अस्थायी ढांचों को तोड़ते हुए क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

Chhattisgarh