बिलासपुर में सराफा व्यापारी से लूट पर बड़ा एक्शन : यूपी के मिर्ज़ापुर में बदमाशों का शॉर्ट एनकाउंटर, सोना-चांदी और नकदी बरामद

बिलासपुर में सराफा व्यापारी से लूट पर बड़ा एक्शन : यूपी के मिर्ज़ापुर में बदमाशों का शॉर्ट एनकाउंटर, सोना-चांदी और नकदी बरामद

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 19 फरवरी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफा व्यापारी से हुई हथियारबंद लूट के आरोपियों का यूपी के मिर्ज़ापुर जिले में पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया। जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। वहीं पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बिलासपुर से अंबिकापुर होते हुए उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की ओर भाग निकले थे।

मिली जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस भी आरोपियों की पहचान कर उन्हें ट्रेस कर रही थी। इस भागम-भाग में बदमाश यूपी पुलिस के हाथ लग गए और धरपकड़ करते समय लुटेरे भाग रहे थे।

जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी। भागते समय बदमाश विजय लाम्बा और उसके साथी के पैर में गोली लगी है, जिससे वो घायल हो गए। वहीं आरोपियों के कब्जे से सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन समेत लूटे गए सोना-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद कर ली गई है। बताया जा रहा है कि, लुटेरों ने वारदात के दौरान व्यापारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

Chhattisgarh