बिलासपुर में 22 फरवरी को निःशुल्क आर्थोपेडिक परामर्श एवं निदान शिविर… शिविर में अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध डॉक्टर देंगे अपनी सेवाएं

बिलासपुर में 22 फरवरी को निःशुल्क आर्थोपेडिक परामर्श एवं निदान शिविर… शिविर में अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध डॉक्टर देंगे अपनी सेवाएं

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 19 फरवरी। भारतीय जैन संघठना (बीजेएस) बिलासपुर द्वारा तीसरी बार शेल्बी हॉस्पिटल अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध डॉक्टरों की उपस्थिति में कन्हैयालाल जी गंगवाल की स्मृति में निःशुल्क आर्थोपेडिक परामर्श एवं निदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 22 फरवरी, रविवार को प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक जैन भवन टिकरापारा में आयोजित होगा। जिसका रजिस्ट्रेशन शुरू है।

बीजीएस के बिलासपुर अध्यक्ष अंशुल जैन एवं सुनीता जैन ने बताया कि शिविर में शेल्बी हॉस्पिटल अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. धीरन मांकड़ एवं आर्थोपेडिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. परेश गमारा एवं फिजियोथैरेपिस्ट डॉ मार्टिन मरीजों का परीक्षण कर परामर्श देंगे ।

आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक मरीजों से अग्रिम पंजीयन कराने तथा अपने पूर्व चिकित्सा परीक्षण संबंधी रिपोर्ट साथ लाने कहा गया है। यह शिविर भारतीय जैन संगठना एवं सकल जैन समाज के सहयोग से लगाई जा रही है जो कि पूर्णता निःशुल्क है।


यह शिविर छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विजय गंगवाल, महासचिव विकास जैन, प्रदेश सचिव अमरेश जैन के प्रयासों से दो दिवसीय बिलासपुर में 22 एवं कोरबा में 21 फरवरी को किया जा रहा है। कोरबा में योगेश जैन एवं पारस जैन के सहयोग से शिविर को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है ।

पंजीयन हेतु अमरेश जैन 9669615981, 7987835159, अंशुल जैन 7000140762, सुनीता जैन 9827188470, अमित जैन 9827319618, रितु जैन 9827965546, प्रवीण कोचर 9425544195, अजय छाजेड 7898913157, सुमित बोथरा 8269595982, मनोज जैन 9302778889, गोपाल वेलाणी 9827473540, पराग जैन 8120118000, राजू भाई तेजाणी 9074058617, अभिनव डाकलिया 9691307110 से संपर्क कर सकते हैं।

Chhattisgarh