बिलासपुर में जेबीएन चैप्टर का शुभारंभ… रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालाघाट, इंदौर, भोपाल और जबलपुर के बाद बिलासपुर में भी रेफरल नेटवर्क का होगा विस्तार

बिलासपुर में जेबीएन चैप्टर का शुभारंभ… रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालाघाट, इंदौर, भोपाल और जबलपुर के बाद बिलासपुर में भी रेफरल नेटवर्क का होगा विस्तार

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 19 फरवरी। जैन समाज के जीतो ग्रुप द्वारा जीतो बिजनेस नेटवर्क “जेबीएन” का शुभारंभ महाराणा प्रताप चौक स्थित श्रीवैरी होटल में कॉफी मीटिंग के माध्यम से हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से जेबीएन के पदाधिकारी उपस्थित रहे, साथ ही बिलासपुर समाज के संरक्षक और अध्यक्ष भी मौजूद थे।

समाज के अमरेश जैन ने बताया कि बिलासपुर में जेबीएन का चैप्टर शुरू होने जा रहा है, जिसके संबंध में एक आवश्यक मीटिंग आयोजित की गई। इस मीटिंग में विभिन्न छोटे-बड़े व्यवसाय से जुड़े व्यवसायी शामिल हुए और अपने व्यवसाय में नए अवसरों और विकास के लिए चर्चा की।
जीतो एक वैश्विक संगठन है जो जैन व्यावसायिक, पेशेवरों और उद्यमियों को सामाजिक- आर्थिक सशक्तिकरण, नैतिक नेटवर्किंग, शिक्षा और समाज सेवा के लिए एक मंच प्रदान करता है। इसके प्रमुख वर्टिकल्स में बिज़नेस नेटवर्क, जॉब्स, शिक्षा सहायता, इनोवेशन, प्रोफेशनल फोरम, यूथ और लेडीज विंग्स, मैट्रिमोनी आदि शामिल हैं, जो वैश्विक स्तर पर विकास और सहयोग को बढ़ावा देते हैं। यह बाते रायपुर से आए कोषाध्यक्ष नरेश प्रताप नाहर द्वारा कही गई।
जेबीएन एमपीसीजी ज़ोन कन्वीनर प्रशांत गोलछा ने कहा हमने रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालाघाट, इंदौर, भोपाल और जबलपुर में एक मजबूत रेफरल नेटवर्क स्थापित किया है। अब हम बिलासपुर में भी शीघ्र ही अपने रेफरल नेटवर्क का विस्तार करने जा रहे हैं।
जेबीएन लॉन्च डायरेक्टर के रूप में भिलाई के निखिल जैन, एमपीसीजी ज़ोन को-कोन्वीनर और जीतो पैट्रन, बिलासपुर में रेफरल ग्रुप के लॉन्च का नेतृत्व कर रहे हैं, जो क्षेत्र में हमारे नेटवर्क के विस्तार और सहयोग को एक नया मुकाम देगा। रायपुर के ऋषभ पारेख, नेशनल रेफरल को-कोन्वीनर, ने पूरे मीटिंग के दौरान अपने अनुभव साझा किए और जीतो जेबीएन की उपलब्धियों और अनुभवों को उजागर किया।
इस अवसर पर श्री जैन श्वेतांबर समाज के संरक्षक विमल चोपड़ा, तेरापंथ समाज के सुरेंद्र मालू, गुजराती समाज के अध्यक्ष केतन सुतारिया सहित रायपुर से पधारे प्रशांत गोलछा, ॠशभ पारख, निखिल कुमार जैन, समकित जैन, सौरभ जैन, युवराज सुराना एवं बिलासपुर से आलोक जैन, मनोज जैन, अंशुल जैन, अभिनव डाकलिया, अमरेश जैन, सुनीता जैन, अजय जैन, प्रवीण कोचर, मनीष जैन, अधिराज सुराना, शुभम जैन, गौरव जैन, योगेश जैन, अभिषेक जैन, मंजू गोलछा, अमित मेहता, संजय छाजेड़, अमित गोलछा, सुमित जैन, मेहुल छललानी, सीए रोमेश जैन, अंशुल कुमार जैन, सोमेश जैन, सारंग चोपड़ा, कुणाल भयानी, चंद्र प्रकाश बोथरा, गौरव डाकलिया, रानी डाकलिया, विजय जैन मगला हॉस्पिटल उपस्थित थे।

Chhattisgarh