26 वर्षीय हर्षिता कंकारिया बनेगी जैन साध्वी, 22 फरवरी को पीपाड़ में लेंगी जैन भागवती दीक्षा

26 वर्षीय हर्षिता कंकारिया बनेगी जैन साध्वी, 22 फरवरी को पीपाड़ में लेंगी जैन भागवती दीक्षा

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 20 फरवरी
(प्रकाश जैन)

26 वर्षीय पीपाड़ निवासी सुश्री हर्षिता कांकरिया 22 फरवरी को संयम मार्ग पर आरूढ़ होकर जैन साध्वी बन कर जिन शासन की दिव्य प्रभावना करगी।
श्री अखिल भारतवर्षीय जयमल जैन श्रावक संघ,ब्यावर के महामंत्री समाजसेवी दुलीचंद मकाणा ने बताया कि पीपाड़ कस्बे के लब्ध प्रतिष्ठित श्रावक अशोक कुमार सीमा देवी कांकरिया की लाडली सुपुत्री हर्षिता सांसारिक मोह माया को त्याग कर एवम राजसी सुखों को ठुकरा कर संयम पथ की पथिक बनेगी।

इस भव्यतिभव्य दीक्षा महोत्सव में ब्यावर सहित देश के विभिन्न कोनों से सैकड़ों श्रद्धालु श्रावक श्राविकाएं साक्षी बनकर दीक्षा की भव्य अनुमोदना करेंगे।


संत सुमति मुनि के मुखारविंद से होगी जैन भागवती दीक्षा
संघ अध्यक्ष सुरेश मुथा ने बताया कि पीपाड़ की जन्मी जाई एवम पली पोसी हर्षिता की बाल्यकाल में ही पूज्य जैनाचार्य प्रवर जयमल जी महाराज के दिव्य संदेशों को आत्मसात करते हुए वैराग्य भाव जग गए थे।

मुमुक्षु हर्षिता ने वर्तमान जैनाचार्य प्रवर श्री पार्श्व चंद जी म.सा. एवम संघ की वरिष्ठ महा साध्वी रत्ना शारदा कंवर जी महाराज के सानिध्य में विगत 05 वर्षों से जैन धर्म के विविध विषयों पर गहन अध्ययन कर एवम विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर वैराग्य अवस्था में रहकर दीक्षार्थी बहन को ये संसार असार लगने लगा और दीक्षा लेने की भावना पूज्य गुरु एवम गुरुनी मैया एवम परिवार जनों को बताकर संयम मार्ग पर जाने को आतुर हो गई तो परिवार जनों ने भी उसके इस साहसिक निर्णय की अनुमोदना करते हुए सहज ही इस मार्ग पर चलने की सहज स्वीकृति प्रदान कर दी। दीक्षा की स्वीकृति पाते ही मुमुक्षु की खुशी का ठिकाना नही रहा और उसके नयनों से अश्रुधारा बह निकली।
ब्यावर संघ अध्यक्ष प्रदीप बोहरा एवम पीपाड़ जैन समाज मंत्री
नेमीचंद कांकरिया ने बताया कि दीक्षा महोत्सव की जोरो शोरो से तैयारियां जारी है। दीक्षा महोत्सव संयोजक एवम संघ प्रमुखों के नेतृत्व में मुमुक्षु का बहुमान एवं अभिनंदन समारोह में ब्यावर समेत प्रदेश के हिस्सों से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मुमुक्षु हर्षिता की खोल भरकर,चुंदड़ी ओढ़ाकर मोतियों की माला पहनाकर स्मृति चिन्ह एवम अभिनंदन पत्र भेंट कर बहुमान किया। श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं ने सम्मान समारोह क्षेत्र को अनुमोदना,अनुमोदना बारंबार,केसरिया केसरिया आज हमारो मन केसरिया, वंदे वीरम वंदे वीरम,के उद्घोषों से गुंजा दिया।


प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन फोटो जर्नलिस्ट
ब्यावर जयपुर

Chhattisgarh