कल रविवार को हर्षिता कंकारिया बनेगी जैन साध्वी, सुमति मुनि देंगे दीक्षा

कल रविवार को हर्षिता कंकारिया बनेगी जैन साध्वी, सुमति मुनि देंगे दीक्षा

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 21 फरवरी।
(प्रकाश जैन)
जोधपुर जिले के पीपाड़ कस्बे मे हर्षिता कांकरिया कल रविवार को संयम मार्ग की पथिक बनकर विधिवत जैन साध्वी बन जायेगी। इस विराट दीक्षा महोत्सव में ब्यावर सहित देशभर के श्रद्धालु भाग लेंगे।
श्री अखिल भारतवर्षीय जयमल जैन श्रावक संघ,ब्यावर के महामंत्री समाजसेवी दुलीचंद मकाणा के अनुसार पीपाड़ कस्बे के सुश्रावक अशोक कुमार सीमा देवी कांकरिया की लाडली सुपुत्री हर्षिता सांसारिक मोह माया को तजकर रविवार को संयम मार्ग धारण करेगी।
इस भव्यातिभव्य दीक्षा महोत्सव में ब्यावर से एक विशेष जत्था संघ अध्यक्ष प्रदीप बोहरा के नेतृत्व में रविवार सवेरे मेवाड़ी गेट बाहर से रांका जी बगीची से पूज्य गुरुदेव श्री जयमल महाराज एवम आचार्य पार्श्व चंद जी महाराज की जय जयकारों के बीच पीपाड़ के लिए रवाना होगा।

इस दल को संघ प्रमुख शांतिलाल नाबरिया,समाज सेवी प्रकाश जैन,संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गौतम कोठारी जैन ध्वज दिखाकर प्रस्थान करवायेंगे।संघ के महिला मंडल की संरक्षक ललिता तातेड के नेतृत्व में महिला मंडल अध्यक्ष मधु कोठारी मंत्री ललिता मकाणा सहित संघ पदाधिकारियों ने घर घर जाकर मुमुक्षु हर्षिता के दीक्षा महोत्सव में पीपाड़ चलने हेतु प्रेरणा दी।महिला मंडल में दीक्षा महोत्सव को लेकर खासा उत्साह उमंग बना हुआ है।


सुमति मुनि जी देंगे जैन भागवती दीक्षा,होगी अनुमोदना
संघ अध्यक्ष सुरेश मुथा ने बताया कि पीपाड़ की लाडली बिटिया मुमुक्षु हर्षिता को संघ के वरिष्ठ संत सुमति मुनि जी अपने मुखारविंद से करेमी भंते के पाठ से दीक्षा देंगे।दीक्षा महोत्सव के मौके पर जैनाचार्य प्रवर श्री पार्श्व चंद जी म.सा. के आज्ञानुवर्ती संत एवम संघ की वरिष्ठ महासाध्वी रत्ना शारदा कंवर जी सहित अनेक साध्वी महाराज का दिव्य सानिध्य मुमुक्षु हर्षिता सहित भक्त श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं को सहज मिलेगा।

पीपाड़ जैन समाज मंत्री नेमीचंद कांकरिया ने बताया कि दीक्षा महोत्सव की जोरो शोरो से तैयारियां जारी है संघ के सेवा समर्पित कार्यकर्ताओ की विशेष टीम जुटी हुई है।


करेंगे बहुमान अभिनंदन
राष्ट्रीय संघ से जुड़े समाज सेवी नरेश तातेड ने बताया कि दीक्षा महोत्सव में ब्यावर सहित देश भर से सैकड़ों भक्त श्रद्धालू दीक्षा महोत्सव के साक्षी बनकर मुमुक्षु के साहसिक निर्णय की संसंघ अनुमोदना करते हुए दीक्षार्थी बहन हर्षिता का मोतियों का हार पहनाकर शाल चुंदड़ी ओढ़ाकर,स्मृति चिन्ह व अभिनंदन पत्र भेंट कर स्वागत करते हुए बहुमान करेंगे। इस मौके पर उन्हें साध्वी जीवन में काम आने वाले वस्त्र पातरे शाल आदि भेंट करेंगे।


प्रकाश जैन अमित मेहता
वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर किशनगढ़ ब्यावर

Chhattisgarh