ब्यावर में प्रशासन की अतिक्रमण कार्यवाही, एक बार फिर चला पीला पंजा

ब्यावर में प्रशासन की अतिक्रमण कार्यवाही, एक बार फिर चला पीला पंजा

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 22 फरवरी।
(प्रकाश जैन)
नव गठित ब्यावर जिले के तिलपट्टी नगरी ब्यावर नगर में ब्यावर जिला कलेक्टर श्री कमलराम मीणा के विशेष निर्देश पर नगर परिषद द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध एवं अस्थाई अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर परिषद प्रशासन पिछले कुछ दिनों से काफी सख्त दिखाई दे रहा है।


पृथ्वीराज स्टेडियम की और एक साथ दनदनाती आती हुई तीन चार
जेसीबियों को देखकर अस्थाई अतिक्रमण कारी भागते नजर आए एवम कई लोग स्वेच्छा से समान हटाते दिखाई दिए।


पृथ्वीराज स्टेडियम के आस पास अस्थाई अतिक्रमण पर चला पीला पंजा…किया आगाह
नगर परिषद आयुक्त श्री श्रवणराम चौधरी व स्वास्थ्य निरीक्षक श्री हरिराम लखन एवं अतिक्रमण प्रभारी कपिल गौरा के निर्देशानुसार अतिक्रमण दल के एक विशेष दस्ते ने पृथ्वीराज स्टेडियम के सामने बिजयनगर रोड पर अस्थायी अतिक्रमण हटा कर उन्हें आगे के लिए आगाह किया,साथ ही वहां बनी अस्थाई केबिन व सब्जी के ठेले को भी हटाकर मार्ग को साफ करवाया। अतिक्रमण कार्यवाही के इस विशेष दल में जमादार सुनील गोयर,कमल ढुलगच,मिथुन खींची व सुरेश रल मौजूद थे।


परिषद की आम जन से अपील..
नगर परिषद अतिक्रमण प्रभारी श्री कपिल गौरा ने आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की है।नगर परिषद प्रशासन ने कहा कि नगर में अवैध एवम अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सतत जारी रहेगी।


अमित मेहता,प्रकाश जैन
वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन,फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर किशनगढ़ ब्यावर

Chhattisgarh