श्री श्याम परिवार मित्र मंडल का भव्य आयोजन… भजनों की संगीतमय सुमधुर धुन श्याम दीवानी ऋतु पांचाल की

श्री श्याम परिवार मित्र मंडल का भव्य आयोजन… भजनों की संगीतमय सुमधुर धुन श्याम दीवानी ऋतु पांचाल की

राजनंदगांव(अमर छत्तीसगढ) 24 फरवरी। श्री श्याम परिवार मित्र मंडल द्वारा खाटू वाले श्याम प्रभु का फागुन महोत्सव परंपरा अनुसार बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ धूमधाम से मनाये जाने हेतु व्यापक तैयारियां की गई है।

चार दिवसीय फागुन महोत्सव के प्रथम दिवस आज फागुन शुक्ल नवमी 25 फरवरी बुधवार को सुबह 10:00 से उदयाचल प्रांगण में खाटू वाले श्याम प्रभु का दुग्धाभिषेक किया जावेगा, इसी के साथ श्री श्याम नाम की मेहंदी का उत्सव होगा। 
     श्री श्याम परिवार मित्र मंडल के संरक्षक गोपाल अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, अशोक लोहिया, संतोष हुंका, अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 25 फरवरी सुबह 10 बजे से श्री श्याम उत्सव का शुभारंभ बाबा श्याम के दुग्धाभिषेक से होगा, कोई भी भक्त अपने घर से गाय का दूध लाकर अभिषेक कर सकता है, अभिषेक के दौरान भक्त माता – बहनों को श्री श्याम नाम की मेंहदी लगाई जाएगी।

महोत्सव के प्रथम दिवस भव्य निशान यात्रा शाम 05:00 बजे उदयाचल प्रांगण से निकाली जाएगी, जिसमें श्याम प्रभु की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। सैकड़ो माता-बहने एवं बंधु अपने हाथों में धर्म ध्वजा (निशान) लेकर निशान यात्रा में शामिल होंगे।

निशान यात्रा में भजनों की संगीतमय सुमधुर धुन दिल्ली निवासी श्याम दीवानी ऋतु पांचाल की वाणी से निकलेगी , जिस पर भक्त माता – बहने एवं बंधु नृत्य करते निशान लहराते हुए यात्रा को यादगार बनाएंगे।
समिति ने श्रद्धालु भक्त माता – बहनों एवं बंधुओ से आग्रह किया है कि सुबह दुग्धाभिषेक, मेंहदी एवं शाम को निकलने वाली निशान यात्रा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Chhattisgarh