पुतला दहन के दौरान हादसा : आग की लपटों से जिला अध्यक्ष शुभम बाजपेई झुलसे, गंभीर हालत में भर्ती

पुतला दहन के दौरान हादसा : आग की लपटों से जिला अध्यक्ष शुभम बाजपेई झुलसे, गंभीर हालत में भर्ती

सारंगढ़(अमर छत्तीसगढ) 24 फरवरी। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां पुतला को जलाने के दौरान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम बाजपेई झुलस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब की गिरफ्तारी को लेकर जिला अध्यक्ष शुभम बाजपेई द्वारा भाजपा सरकार पुतला दहन का किया जा रहा था। लेकिन इसी बीच वे अचानक झुलस गए।

जिसके बाद घायल अवस्था में जिला अध्यक्ष को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं इस घटना के बाद कांग्रेस और पुलिस कर्मियों के बीच जमकर बहस हुई।

Chhattisgarh