आईसीएआई रायपुर शाखा एवं सीआईसीएएसए रायपुर को सीआईआरसी में “बेस्ट ब्रांच अवॉर्ड” से सम्मानित

आईसीएआई रायपुर शाखा एवं सीआईसीएएसए रायपुर को सीआईआरसी में “बेस्ट ब्रांच अवॉर्ड” से सम्मानित

रायपुर (अमर छत्तीसगढ) 24 फरवरी।

आईसीएआई रायपुर शाखा एवं सीआईसीएएसए रायपुर को सीआईआरसी में “बेस्ट ब्रांच अवॉर्ड” से सम्मानित

ICAI Raipur Branch एवं CICASA Raipur को Central India Regional Council of ICAI (सीआईआरसी) के वार्षिक समारोह में “बेस्ट ब्रांच अवॉर्ड” एवं “बेस्ट सीआईसीएएसए अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। सीआईआरसी, जो 7 राज्यों की 57 शाखाओं का प्रतिनिधित्व करता है, का वार्षिक अधिवेशन Chittorgarh में आयोजित हुआ।

सेंट्रल इंडिया रीजन, जो Uttar Pradesh, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Bihar, Jharkhand एवं Uttarakhand सहित 7 राज्यों में विस्तृत है, आईसीएआई का भौगोलिक दृष्टि से सबसे बड़ा क्षेत्र है, जिसमें 70,000 से अधिक सदस्य एवं लगभग 2,50,000 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष सीए विकास गोलछा एवं सीआईसीएएसए अध्यक्ष सीए ऋषिकेश यादव ने कहा कि यह सम्मान पूरे वर्ष आयोजित किए गए विविध शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सदस्यों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी, टीमवर्क एवं समर्पण का परिणाम है।

वर्ष 2026-27 हेतु नई प्रबंध समिति में सीए रश्मि वर्मा अध्यक्ष, सीए रवि जैन उपाध्यक्ष एवं सीए शीतल काला कोषाध्यक्ष  इस अवसर में मौजूद रहे. यह उपलब्धि रायपुर शाखा के प्रत्येक सदस्य एवं विद्यार्थी को समर्पित है।

गरिमामयी उपस्थिति
इस वर्ष शाखा की विभिन्न प्रमुख गतिविधियों एवं समारोहों में प्रदेश के अनेक विशिष्ट जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति प्राप्त हुई, जिनमें प्रमुख रूप से –

Vishnu Deo Sai, माननीय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

Arun Sao, माननीय उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

Vijay Sharma, माननीय उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

O. P. Choudhary, माननीय वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़

इन गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने शाखा की पहलों को नई ऊर्जा एवं प्रतिष्ठा प्रदान की।

इसी वर्ष रायपुर शाखा द्वारा लगभग 76,000 वर्गफुट क्षेत्रफल में देश की सबसे बड़ी आईसीएआई शाखा भूमि पर ICAI भवन रायपुर का भव्य शिलान्यास समारोह Kaushaliya Mata Vihar में संपन्न किया गया, जो शाखा की अधोसंरचना विकास के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

वर्ष 2025-26 : अध्यक्षीय कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियाँ

  1. अधोसंरचना एवं संस्थागत विकास

प्रतिष्ठित ICAI भवन रायपुर हेतु निधि स्वीकृति, आर्किटेक्चरल ड्रॉइंग की मंजूरी एवं ठेकेदार की नियुक्ति सुनिश्चित — शाखा के इतिहास में एक मील का पत्थर।
लगभग 76,000 वर्गफुट भूमि पर Kaushaliya Mata Vihar में भव्य शिलान्यास समारोह सम्पन्न।

  1. प्रोफेशनल क्षमता निर्माण एवं सतत शिक्षा

5 सर्टिफिकेट कोर्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर 1 वर्कशॉप का सफल आयोजन — 400+ सदस्यों को लाभ।
रायपुर शाखा के इतिहास में पहली बार 350+ CPE आवर्स लर्निंग प्रोग्राम्स का आयोजन।
दो राष्ट्रीय सम्मेलन (मेंबर्स हेतु) का आयोजन।
सीआईआरसी रीजनल कॉन्फ्रेंस की मेजबानी।
स्टूडेंट्स नेशनल कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन।

DISA (Diploma in Information System Audit) का शुभारंभ एवं समापन।
Bank Concurrent Audit पर सर्टिफिकेट कोर्स का आयोजन।

  1. स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट एवं ब्रांड सशक्तिकरण

शाखा ने विभिन्न प्रमुख संस्थाओं के साथ सक्रिय समन्वय स्थापित किया, जिनमें —
Chhattisgarh State Industrial Development Corporation (CSIDC),
Real Estate Regulatory Authority (RERA),
Goods and Services Tax Department,
Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises (MSME),
Income Tax Department,
Reserve Bank of India (RBI),
Pt. Ravishankar Shukla University (PRSU) सहित अन्य संस्थाएँ सम्मिलित हैं।
इससे आईसीएआई ब्रांड की विश्वसनीयता एवं प्रभाव में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

  1. उच्च स्तरीय आगमन एवं संस्थागत गौरव

आईसीएआई के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं 11 सेंट्रल काउंसिल सदस्यों का स्वागत।

सीआईआरसी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, सेक्रेटरी एवं सभी रीजनल काउंसिल सदस्यों का आगमन।

  1. थॉट लीडरशिप एवं फ्लैगशिप पहल

प्रथम CFO Conclave का आयोजन।

प्रथम Women’s Networking Conclave का शुभारंभ।

GST Conclave का सफल आयोजन।

Yuva Conclave द्वारा युवा पेशेवरों को प्रेरित एवं मार्गदर्शित किया।

Women’s Learning Circle की शुरुआत।

“CA for CG Growth” पहल के माध्यम से राज्य के आर्थिक विकास में पेशे की सक्रिय भागीदारी।

ICAI Privilege Card Initiative की शुरुआत — सदस्य कल्याण हेतु विशेष पहल।

Chhattisgarh