नक्सल सरेंडर में बड़ी सफलता : DVCM नक्सली मल्लेश ने AK-47 के साथ किया सरेंडर

नक्सल सरेंडर में बड़ी सफलता : DVCM नक्सली मल्लेश ने AK-47 के साथ किया सरेंडर

कांकेर(अमर छत्तीसगढ) 25 फरवरी। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से सक्रिय डीवीसीएम रैंक के माओवादी मल्लेश ने कांकेर पुलिस और बीएसएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। वह एके-47 रायफल के साथ छोटेबेठिया थाना पहुंचा और ग्रामीणों की मौजूदगी में हथियार डाल दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, डीवीसीएम (डिवीजनल कमेटी मेंबर) रैंक का सक्रिय माओवादी मल्लेश ग्रामीणों के साथ कांकेर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के समक्ष उपस्थित हुआ। बताया जा रहा है कि, वह लंबे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय था। फिलहाल, आगे की कार्यवाही में पुलिस जुट गई है।

Chhattisgarh