श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन महिला संघ चेन्नई बहु बेटी संघ का गठन, वर्षीतप आराधकों का बहुमान

श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन महिला संघ चेन्नई बहु बेटी संघ का गठन, वर्षीतप आराधकों का बहुमान

चेन्नई (अमर छत्तीसगढ़) 27 फरवरी।

प्रकाश जैन की कलम से…..
चेन्नई श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन महिला संघ के तत्वाधान में बहु बेटी संघ का गठन किया गया। जिसमें प्रवासी राजस्थानी एवं चेन्नई की बहू बेटियों ने पूरे उत्साह उमंग के साथ हिस्सा लेकर संघ कार्यों के प्रति अपनी अनुपम समर्पण भाव दिखाए।

चेन्नई के नोर्थ टाउन,बिन्नी मिल के प्रांगण में आयोजित इस विशेष जलसे का भव्य आगाज नवकार महामंत्र की सामूहिक स्वर लहरियों से हुआ श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं ने नवकार महामंत्र के दिव्य उदघोषों से समूचे क्षेत्र को नवकार से गुंजायमान कर अध्यात्म से भर दिया। इस अवसर पर धार्मिक क्लास के खास आयोजन में बहु बेटियों सहित बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।


गूंजे चौबीसी गीत,तपस्वी साधकों का स्वागत
जैन धर्म के कठोर तपों में एक तप वर्षीतप की आराधना साधना करने वाले आराधकों की अनुमोदना जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों की स्तुति स्वरूप चौबीसी गीतो का भाव पूर्णप्रस्तुति, तीर्थंकर भगवंतो सहित शासनमाता श्री चक्रेश्वरी देव का सामूहिक गुणगान तप की अनुमोदना की गई।

महातपस्वीयों के तपस्या में सुखसाता के साथ सभी श्राविकाओं को चौबीसी के तहत भव्य प्रभावना दी गई इस शुभ अवसर पर पधारे हुए सभी वर्षीतप आराधकों का चांदी के सिक्के,माल्यार्पण,शाल्यार्पण कर एवं तपस्वी श्राविकाओं का चुंदड़ी की साड़ी ओढ़ाकर बहुमानअभिनंदन किया गया।


बहु बेटी संघ का हुआ भव्य शुभारंभ,संघ प्रमुखों ने दिया आशीर्वाद
बहु बेटी संघ का शुभारंभ श्रावक संघ के अध्यक्ष महावीरचंद सोमावत एवं सहमंत्री विजयराज सुराणा द्वारा बहु-बेटी कमेटी (BBC) के बेनर तले किया गया।श्राविका संघ के अथक प्रयास एवं विशेषकर नवनिर्वाचित अध्यक्षा श्रीमती प्रेमलता मेहता के भरसक प्रयास से 36 बहु बेटीयां ने इस संघ से जुड़कर अपने आप को आध्यात्म से जुड़कर आल्हादित महसुस किया।

पारस्परिक मिलन, ज्ञान का आदान-प्रदान,के साथ साथ नये बहु बेटीयां पहली बार एक दूसरे से मिलने से अपने आप को धन्य समझ रही थी।सभी आगंतुकों को महिला संघ द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


श्री विजय गुरु के वर्षावास में हुआ था महिला संघ का गठन,सीता बाई जी सोमावत सहित महिला प्रमुखों ने एक डोर में संघ को पिरोए रखा…
उल्लेखनीय है कि चेन्नई में महिला संघ की स्थापना,साधुमार्गी शांत क्रांति संघ नायक, जैनाचार्य भगवन श्री विजय गुरु के 2011 के चेन्नई चातुर्मास पर हुई।जिसमें ब्यावर प्रवासी अध्यक्षा श्रीमती सीताबाई सोमावत, श्रीमती पिस्ताबाई बोहरा, श्रीमती पुष्पाबाईजकोठारी श्रीमती ताराबाई बोहरा ने संघ में सतत मेहनत कर सभी को एक डोर में पिरोये रखा।

इसी आयोजन को सफल बनाने में शांत क्रांति संघ के 35 परिवारों द्वारा स्नेह मिलन हेतु सभी बच्चे, युवा एवं बुजुर्गों के जोश से स्नेह मिलन के कार्यक्रम में चार चांद लग गए।भविष्य में समय-समय पर महिला संघ ऐसे स्नेह मिलन, कार्यक्रम कर संघ एवं आचार्य भगवंत से जुड़ने हेतु रखे जाए।


धर्म की जानकारी एवं शिक्षा में निपुणनन्हे निश्चय रांका को एवं स्वाध्याय प्रेमी अजय मेहता को धार्मिक क्लास के उत्तम आयोजन के विशेष स्मृति चिन्ह से नवाजा गया। समारोह को सफल बनाने हेतु 35 परिवारों को महिला संघ द्वारा स्मृति चिन्ह ससम्मान दिया गया।


पद का बैच लगाकर दिया सम्मान
महिला संघ की पदाधिकारियों को तथा नवनिर्वाचित बहु-बेटियों के पदाधिकारियों को महिला संघ की नवनिर्वाचित मंत्री श्रीमती रेखा सुराणा,श्रीमती सविता सोमावत, श्रीमती सुनिता चंडालिया ने पद के बैज लगाकर स्वागत किया।साधुमार्गी संघ के संरक्षक पूर्व राष्ट्रीय सिरमौर प्रेमराज सा सोमावत व धर्मीचंद रांका ने भी सभी प्रतिभागियों को पारितोषिक पुरस्कार से नवाजा।
प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन अनिल कवाड़
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर,पाली

Chhattisgarh