ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 6 मार्च।
जैन जैन जगत की दिव्य विभूति, संयम सुभेरू,प्रवचन प्रभाकर नानेश पट्टधर, जैनाचार्य प्रवर श्री 1008 श्री विजयराज जी म.सा. के वर्षा कालीन चातुर्मास ब्यावर में करवाने हेतु विनती पत्र लेकर एक विशेष जत्था शुक्रवार सवेरे गढ़ सिवान रवाना हुआ।
इस विशेष दल को ब्यावर जिला पुलिस मुखिया रतनसिंह, सीएमएचओ संजय गहलोत, डॉ एच के आनंददानी, डॉ राजीव जैन,डॉ हीना व्यास,
महावीर इंटरनेशनल चेयरमैन डॉ तारेश जैन,डाणी सहित एवं संघ प्रमुखों ने जैन ध्वज दिखाकर जयघोषो के बीच रवाना किया।

इस अवसर पर श्रावक संघ,यूवा संघ एवम महिला संघ के सेवा समर्पित सदस्यों ने ब्यावर पुलिस मुखिया रतन सिंह जी सहित अतिथियों का मोतियों की माला पहनाकर स्वागत एवम जैन दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन बहुमान किया। स्वागत पाकर सभी अतिथि अभिभूत एवम पुलकित दिखाई दिए।
ब्यावर वालों पर गुरु मेहरबान है, संघ बड़ा पुण्यवान है से गूंजा समूचा क्षेत्र…
संघ के मीडिया प्रभारी प्रकाश जैन ने बताया कि संघ संयम सुमेरु श्री विजय गुरुदेव के चातुर्मास की पुरजोर विनती लेकर 131 सदस्यों का एक विशेष जत्था शुक्रवार सवेरे 09.01बजे जैनाचार्य विजयराज मार्ग स्थित नवकार भवन से वरिष्ठ संत युगप्रभ मुनि एवम संत मंडल से मांगलिक श्रवण कर,प्रभु महावीर, नाना गुरु,शांति गुरु,विजय गुरु, जितेश गुरु की जय जयकारों को गूंजाते हुए गुरु चरणों लिए रवाना हुआ।

संघ सदस्यों,भक्त श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं का उत्साह श्रद्धा गुरु भक्ति जबरदस्त झलकी। इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र कर्णावट सहित संघ सदस्यों ने ब्यावर वालो पर गुरु महरबान है,संघ बड़ा पुण्यवान गुरु भक्ति गीत की सामूहिक प्रस्तुति से समूचे क्षेत्र को गुरुमय बना दिया।

संघ महामंत्री कमल छलानी एवम पूर्व कोषाध्यक्ष सुरेंद्र लोढ़ा ने बताया कि गढ़ सिवाना में संघ सिरमौर समाजसेवी संपतराज ढेड़ीया विराट धर्म सभा में पूज्य गुरु भगवन को ब्यावर पधारने काआग्रह एवं चातुर्मास का विनती पत्र प्रस्तुत करेंगे एवं आगामी चातुर्मास की पुरजोर विनती करेंगे।
इस समारोह के साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ,युवा संघ,महिला मंडल सहित ब्यावर जिले के जैन समाज विभिन्न घटकों के प्रमुख एवं भारी तादाद में प्रतिष्ठित श्रावक श्राविकाएं साक्षी होंगे साथ ही धर्म ध्यान में गहरे गोते लगाएंगे।

