श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ के राष्ट्रीय प्रमुख पहुंचे ब्यावर, किए संत दर्शन, लिया आशीर्वचन

श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ के राष्ट्रीय प्रमुख पहुंचे ब्यावर, किए संत दर्शन, लिया आशीर्वचन

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 6 मार्च।

श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी एक दिवसीय दौरे के तहत देर शाम जैनाचार्य विजयराज मार्ग स्थित नवकार भवन पहुंचे।नवकार भवन पहुंचने पर श्री साधुमार्गी जैन संघ के प्रमुख लोगों ने उनकी अगुवाई का स्वागत किया।
संघ के राष्ट्रीय प्रमुख संघ के राष्ट्रीय प्रमुख पूर्व अध्यक्ष एवं संघ संरक्षक हेमंत कोठारी भीलवाड़ा,संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र जैन मुंबई,महिला समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष लीला कोठारी भीलवाड़ा, महिला मंडल की राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष समाज सेविका शानू जैन मुंबई सहित पदाधिकारी ब्यावर पहुंचे एवं नवकार भवन में अल्पकालीन प्रवास कर रहे जैनाचार्य प्रवर के सुशिष्य संत
युगप्रभ मुनि,संत अभिनव मुनि जय सूर्यप्रभ मुनि व जयमंथन मुनि के दर्शन एवम धर्म एवं तत्व चर्चा कर मांगलिक श्रवण कर एक विशेष दल के साथ जैनाचार्य प्रवर श्री विजय गुरु के श्री चरणों की रज पाने हेतु गढ़ सिवाना रवाना हुए।


नवकार भवन में किया स्वागत
संघ प्रमुखों के नवकार भवन पहुंचने पर जैनाचार्य विजयराज मार्ग स्थित नवकार भवन कार्यालय पर संघ अध्यक्ष संपतराज ढेड़ीया,महामंत्री कमल छलानी के नेतृत्व में भव्य अगुवाई करते हुए मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर युवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी प्रकाश जैन ने कहा कि ब्यावर संघ का सौभाग्य है कि आज संघ के राष्ट्रीय प्रमुख ब्यावर पहुंचे है।उन्होने संघ प्रमुखों का परिचय करवाते हुए पूज्य गुरुदेव के आदर्शों को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। साथ ही ब्यावर संघ की भावनाओ को पूज्य गुरु चरणों में पहुंचाने की बात कही।

Chhattisgarh