ब्यावर में भगवान महावीर जैन कल्याणक महोत्सव की तैयारियों में झलका जबरदस्त उत्साह उमंग, तैयारियां परवान पर… विधिवत संघ कार्यालय का शुभारंभ गूंजे महावीर स्वामी, नवकार के जयकारे

ब्यावर में भगवान महावीर जैन कल्याणक महोत्सव की तैयारियों में झलका जबरदस्त उत्साह उमंग, तैयारियां परवान पर… विधिवत संघ कार्यालय का शुभारंभ गूंजे महावीर स्वामी, नवकार के जयकारे


ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 4 मार्च।
अहिंसा के अवतार जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर शासनपति श्रमण भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की तैयारियां सकल जैन समाज द्वारा परवान पर है महोत्सव संयोजक विमल शाह के प्रभावी एवम कुशल नेतृत्व में महोत्सव को एक विशेष उत्सव के तहत मनाने की 01महीने पूर्व से ही तैयारियां जोरों शोरो से शुरू कर दी गई है। इस हेतु सकल जैन समाज के सेवा समर्पित सदस्यगण जुटे हुए है।

महोत्सव को लेकर इस बार खासा उत्साह उमंग का माहौल देखा जा रहा है।
प्रभु चरणों में अर्पण की महोत्सव पत्रिका,
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के मीडिया प्रभारी प्रकाश जैन ने बताया कि आज बुधवार सवेरे 10.15 बजे महोत्सव संयोजक समाज सेवी विमल शाह के नेतृत्व में सकल जैन समाज के लब्ध प्रतिष्ठित श्रद्धालु श्रावक सदस्यगण भारी संख्या में पाली बाजार स्थित श्री शांतिनाथ जैन मंदिर में एकत्रित हुए।

मूख्य मंदिर में विराजित मूल नायक श्री शांतिनाथ भगवान,भगवान महावीर स्वामी सहित अन्य भगवान को महोत्सव की पत्रिका अर्पण कर महोत्सव की सफलता की सामूहिक अर्जी लगाई। इस मौके पर श्रद्धालु भक्तों ने समूचे मंदिर परिसर को प्रभु महावीर की जयकारों से गुंजायमान कर दिया।


श्री गणेश भगवान को दिया पहला न्यौता,जुलूस के रूप में पहुंचे मंदिर
महोत्सव के संयोजक विमल शाह के नेतृत्व में जुलूस के तहत सुरजपोल गेट स्थित श्री प्रसन गणपति के मंदिर पहुंचकर समाज के वरिष्ठ श्रावकों के साथ विधि विधान से पहली पत्रिका निमंत्रण श्री गजानंद जी महाराज को पूरे श्रद्धा आस्था एवम भक्ति भावों के साथ दिया।साथ ही महोत्सव की कामयाबी हेतु सभी ने एक स्वर में भक्ति भावों से श्री गणपति जी को अरदास किया। संघ सदस्यों ने पूरे क्षेत्र को गजानंद सरकार की जयकारों से गूंजा दिया।


सकल जैन समाज कार्यालय का हुआ शुभारंभ,गूंजा नवकार महामंत्र
महोत्सव मीडिया प्रभारी प्रकाश जैन ने बताया कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव आयोजन के विधिवत संचालन हेतु संघ के कार्यालय का शुभारंभ महावीर बाहर में महोत्सव संयोजक विमल शाह ने सकल जैन समाज के लब्ध प्रतिष्ठित वरिष्ठ श्रावकों के सानिध्य में नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप के साथ हुआ। उपस्थित संघ सदस्यों ने सम्पूर्ण महावीर बाजार को भगवान महावीर की जयकारों एवम नवकार महामंत्र की स्वर लहरियों से गुंजायमान कर दिया।


स्नेह भोज सहयोग हेतु घर घर पहुंचे संघ प्रमुख
मीडिया प्रकोष्ठ आशीष डोसी ने बताया कि संस्था के कार्यालय शुभारंभ के बाद महोत्सव संयोजक श्री शाह के नेतृत्व में एक विशेष दल ने संघ सदस्यों के घर घर एवम प्रतिष्ठानों पर जाकर महोत्सव के कार्यक्रमों की व्यापक जानकारी देते हुए महावीर स्वामी जन्म कल्याणक के दिन के स्नेह भोज हेतु सहयोग राशि लेने का कार्य का भी शुभारंभ किया।

सकल संघ से जुड़े सदस्यों ने संघ प्रमुखों के अगुवाई एवं पहल की सराहना करते हुए सहयोग प्रदान किया। पूरा मार्ग महावीर की जयकारों एवम जय जिनेंद्र सा से गूंज उठा।

Chhattisgarh