भगवान राधाकृष्ण संग निकली भव्य रंगोत्सव शोभायात्रा

भगवान राधाकृष्ण संग निकली भव्य रंगोत्सव शोभायात्रा

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 6 मार्च । कामठी लाइन स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर समिति द्वारा आयोजित पारंपरिक रंगोत्सव शोभायात्रा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुई। भगवान राधाकृष्ण को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर निकाली गई इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। फागुन के भजनों, गुलाल और केसरिया रंगों के बीच नगर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवी बन गया।

मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक लोहिया ने कहा कि यह रंगोत्सव सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्षों से इस आयोजन के माध्यम से मर्यादित और सकारात्मक वातावरण में होली मनाने की प्रेरणा मिलती रही है तथा समाज में भाईचारे का संदेश प्रसारित होता है।


रंगोत्सव की 5 प्रमुख झलकियां भगवान राधाकृष्ण को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। फूलों से तैयार सुगंधित केसरिया रंग की फुहार श्रद्धालुओं पर डाली गई।
फागुन के भजनों और ढोल की थाप पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा मार्ग में नागरिकों द्वारा ठंडाई, मिठाई और फल से स्वागत किया गया।
भव्य चलित झांकी और साफा- टोपी में सजे श्रद्धालुओं ने आयोजन को आकर्षक बनाया।

Chhattisgarh