घर में घुसकर पीड़िता से दुष्कर्म : होली खेलने के बहाने घुसे, फिर जबरन किया रेप, नाबालिग सहित पांच गिरफ्तार

घर में घुसकर पीड़िता से दुष्कर्म : होली खेलने के बहाने घुसे, फिर जबरन किया रेप, नाबालिग सहित पांच गिरफ्तार

कोंडागांव(। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के ईरागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पीड़िता के गांव के घर में आरोपी होली खेलने के बहाने घर में घुसे। आरोपियों ने पीड़िता की माँ को किसी काम से घर के बाहर भेज दिया और जबरन दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ईरागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पीड़िता के गांव के घर में आरोपी होली खेलने के बहाने घर में घुसे। आरोपियों ने पीड़िता की माँ को किसी काम से घर के बाहर भेज दिया और जबरन दुष्कर्म किया। एक युवक घर के सामने रखवाली कर रहा था. पीड़िता के माँ के घर आने पर पांचो युवकों को डंडे से मारकर भगाया गया और पांचो भाग खड़े हुये।

इस घटना के बाद पीड़िता ईरागांव थाने में पहुंची और FIR दर्ज करवायी। जिसके बाद पुलिस ने पांचो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में कुछ आरोपी बालिग और और कुछ नाबालिग बताए जा रहे हैं। ये सभी आरोपी बिंझे गाँव के बताये जा रहे हैं।

Chhattisgarh