नानेश पट्टधर संयम सुमेरु जैनाचार्य प्रवर पूज्य गुरु भगवान श्री विजयराज जी म.सा. का चातुर्मास ब्यावर होगा

नानेश पट्टधर संयम सुमेरु जैनाचार्य प्रवर पूज्य गुरु भगवान श्री विजयराज जी म.सा. का चातुर्मास ब्यावर होगा

हजारों श्रद्धालुओं की साक्षी में गढ़ सिवाना में स्वयं जैनाचार्य प्रवर ने ब्यावर संघ की विनती को मान देते हुए 2026 वर्षाकालीन वर्षावास ब्यावर करने की दी स्वीकृति,घोषणा का वंदे वीरम वंदे वीरम,हर्ष हर्ष के उद्घोषो से स्वागत

ब्यावर वालों पर गुरु मेहरबान है, गुरु मेहरबान है,संघ बड़ा पुण्यवान है…से गूंजा समूचा पंडाल,ब्यावर में दौड़ी हर्ष एवम खुशी की लहर…

गढ़ सिवाना राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) ,07 मार्च

(प्रकाश जैन)
जैन जगत की दिव्य विभूति,संयम सुमेरु,प्रवचन प्रभाकर,वाणी के जादूगर,समरस शिरोमणि, नानेश पट्ट धर,परम पूज्य जैनाचार्य प्रवर 1008 श्री विजयराज जी म.सा.का वर्ष 2026 का वर्षा कालीन चातुर्मास ब्यावर नगर में होगा।
सूखे समाधे समस्त आगारों के साथ ब्यावर चातुर्मास की घोषणा…
इस आशय की घोषणा स्वयं जैनाचार्य प्रवर श्री विजय गुरुदेव ने नाकोड़ा महातीर्थ के निकट छोटे से गांव गढ़सिवाना में अपने संत एवम महासती मंडल के साथ एवं देश भर से आए हजारों श्रदालु श्रावक श्राविकाओं के बीच व श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शांत क्रांति संघ के राष्ट्रीय सिरमौर आईएएस श्री
राजू भाई भूरट एवम संघ के राष्ट्रीय प्रमुखों की साक्षी में अपने सभी आगारों को रखते हुए ब्यावर संघ की पुरजोर विनती को मान देते हुए वर्ष 2026 का चातुर्मास सूखे समाधे ब्यावर करने के भाव प्रकट किए।
इस मौके पर पूज्य गुरु भगवन ने देश मे विचरण कर रहे संघ के अनेक साधु संतो एवम महासती मंडल के चातुर्मास की भी घोषणा की।
ब्यावर का जत्था शुक्रवार को ही गुरु चरणों मे पहुंच गया था, करी पुरजोर विनती,लगी विजय गुरु चातुर्मास की लॉटरी…
उल्लेखनीय रहे कि श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ,नवकार भवन,ब्यावर विगत कुछ वर्षों से नानेश पट्टधर पूज्य गुरु भगवन श्री विजय गुरुदेव के चातुर्मास की पुरजोर विनती करता आ रहा है। शुक्रवार 06 मार्च सवेरे 9.01 बजे ब्यावर में अल्प कालीन प्रवास हेतु विराजित संत श्री युग प्रभ मुनि सा एवं संत मंडल के पावन दर्शन एवम मांगलिक श्रवण कर गुरु चरणों की रज पाने हेतु गढ़ सिवाना रवाना हुआ।
ब्यावर जिला पुलिस सिरमौर श्री रतन सिंह जी ने दल को जैन ध्वज दिखाकर दी शुभकामनाएं…
संघ के राष्ट्रीय संरक्षक भामाशाह श्री राजेंद्र कर्णावट एवं संघ अध्यक्ष श्री संपतराज ढेड़ीया के नेतृत्व में विशेष दल (जत्थे) को ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी श्री रतनसिंह जी, ब्यावर सीएमएचओ श्री संजय गहलोत,जिले के जाने माने ख्यारनाम वरिष्ठ डॉ.सर्व श्री एच के आनंददानी,श्री राजीव जैन,श्री तारेश जैन व डॉ हीना व्यास ने जैन ध्वज दिखाकर,प्रभु महावीर स्वामी,नाना गुरु,शांति गुरु,विजय गुरु व जितेश गुरु की जय जयकारों के बीच दल को अपनी शुभ एवम मंगल कामनाएं देते हुए गुरु चरणों की रज पाने हेतु गढ़ सिवाना के लिए प्रस्थान करवाया।
महामांगलिक के मौके पर लगाई ब्यावर चातुर्मास की अर्जी…
ब्यावर संघ के यशस्वी अध्यक्ष सुश्रावक श्री संपतराज जी ढेड़ीया ने शुक्रवार दोपहर पूज्य गुरु भगवन के महामांगलिक के अवसर पर आयोजित विशेष धर्म सभा में ब्यावर संघ की भावनाओ को परम पूज्य श्री विजय गुरुदेव के श्री चरणों में रखते हुए ओजस्वी विचारो के साथ वर्ष 2026 का चातुर्मास ब्यावर करने की पुरजोर विनती करते हुए श्री संघ के साथ गुरु चरणों में विनती पत्र प्रस्तुत किया। इस मौके पर पूरा पंडाल अगला चातुर्मास ब्यावर हो ब्यावर हो की गूंज उठा। नानेश पट्टधर श्री विजय गुरुदेव ने ब्यावर संघ की विनती को झोली में ग्रहण किया।


प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन अनिल कवाड़
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर किशनगढ़ पाली

Chhattisgarh